ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले विदेशी छात्रों की चिंता बढ़ी, अमेरिकी परिसर में लौटने की मिलने लगी सलाह
भले ही ट्रंप की योजनाओं को लेकर अनिश्चितता है, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाओं ने सलाह जारी की है। कुछ स्कूलों में स्प्रिंग सेमेस्टर ट्रंप के पदभार संभालने से पहले ही शुरू हो जाएगा।
- Written By: साक्षी सिंह
डोनाल्ड ट्रंप
कॉनकॉर्ड: अमेरिका के कई कॉलेज और विश्वविद्यालयों को चिंता है कि ट्रंप अपने पहले प्रशासन की तरह एक बार फिर से यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। जिसके कारण वे भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने परिसर में लौटने की सलाह दे रहे हैं।
भले ही ट्रंप की योजनाओं को लेकर अनिश्चितता है, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाओं ने सलाह जारी की है। कुछ स्कूलों में स्प्रिंग सेमेस्टर ट्रंप के पदभार संभालने से पहले ही शुरू हो जाएगा, इसलिए छात्रों को वैसे भी कक्षा में वापस आना पड़ सकता है। लेकिन उनका कहना है कि जिन लोगों की अमेरिका में रहने की क्षमता शैक्षणिक वीजा पर डिपेंड है, उनके लिए अपने जोखिम को कम करना और 20 जनवरी से पहले परिसर में वापस आ जाना सबसे अच्छा है।
ट्रंप ने अपने पहले शासन काल में क्या किया
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
ट्रंप ने जनवरी 2017 में एक कार्यकारी आदेश जारी कर सात मुस्लिम बहुल देशों यानी इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन देशों से आने वाले यात्रियों को या तो विमानों में चढ़ने से रोक दिया गया या फिर उतरने के बाद उन्हें अमेरिकी हवाई अड्डों पर ही रोक लिया गया। इनमें छात्र और शिक्षक के साथ-साथ व्यवसायी, पर्यटक और मित्र व परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
40000 से ज्यादा लोगों का वीजा हुआ था रद्द
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, बाद में ट्रंप ने कुछ देशों को सूची से हटा दिया और अन्य को इसमें जोड़ दिया। उनके राष्ट्रपति काल के दौरान 15 देश किसी न किसी समय प्रभावित हुए थे। प्रतिबंध के कारण आखिरकार 40000 से ज्यादा लोगों को वीजा देने से मना कर दिया गया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2021 में पदभार ग्रहण करने पर इन आदेशों को रद्द कर दिया था।
World News को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें
स्कूल छात्रों को क्या कह रहे हैं
स्कूल अधिकारियों ने शीतकालीन अवकाश के लिए घर जा रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सलाह दी है कि वे ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले वापस आ जाएं। साथ ही आव्रजन जांच की वजह से इसमें देरी भी हो सकती है, जिसके लिए तैयार रहें।
