- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Pm Sheikh Hasina Accuses Yunus Using Terrorists To Gain Power
सत्ता के लिए अमेरिका के हाथ में बांग्लादेश! शेख हसीना के लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- आतंकियों की मदद से हथियाई कुर्सी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद यूनुस ने आतंकियों के समर्थन से बांग्लादेश की सत्ता पर कब्जा कर लिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

शेख हसीना, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच, देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूनुस ने आतंकवादी समूहों की सहायता से सत्ता अपने कब्जे में ली है, जिनमें से कई संगठन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि यूनुस ने सत्ता पाने के लिए प्रतिबंधित व्यक्तियों की सहायता ली है, जिनसे हमने अब तक बांग्लादेश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी। एक आतंकवादी हमले के बाद हमने कड़े कदम उठाए और कई लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन अब बांग्लादेश की जेलें खाली हो चुकी हैं। यूनुस ने उन सभी को रिहा कर दिया है, और अब बांग्लादेश में आतंकवादियों का ही शासन है।
गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर कब्जा
शेख हसीना ने कहा कि हमारे महान बंगाली राष्ट्र का संविधान, जिसे हमने लंबे संघर्ष और मुक्ति संग्राम के दौरान प्राप्त किया है, उसे इस उग्रवादी नेता को छूने का अधिकार किसने दिया है? जिसने गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर कब्जा किया है। उनके पास जनता का समर्थन नहीं है, न ही कोई संवैधानिक वैधता है। उन्होंने कहा कि यूनुस का मुख्य सलाहकार के पद पर होना भी किसी कानूनी आधार पर नहीं है और वह अस्तित्व में भी नहीं है। ऐसे में बिना संसद की अनुमति के कानूनों में बदलाव करना पूरी तरह अवैध है। इसके अलावा, उन्होंने देश में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका खरीदेगा $100 मिलियन के बंकर बस्टर बम: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोइंग से होगी बड़ी डील
मेलानिया ट्रंप ने रचा इतिहास, स्मिथसोनियन म्यूजियम को दान किया अपना दूसरा शपथग्रहण गाउन; बनीं ‘फर्स्ट लेडी’
ASOS को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की मौत… थाईलैंड में 17वीं मंजिल से गिरकर गई जान, सुसाइड का अंदेशा
रहस्यमयी ‘मृत सागर’: आखिर क्यों इस समंदर में कोई नहीं डूबता? नासा ने उजागर किए डेड सी के अनकहे राज
यह भी पढे़ं- मोहम्मद यूनुस ने सेना और BNP को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर काम में अड़ंगा लगाया तो…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पिता के समय की यादें साझा करते हुए कहा कि जब अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप चाहिए था, तब उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान ने इसे देने से साफ इंकार कर दिया था। इसके लिए उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ी, और यही उनकी तकदीर थी। उनका मानना था कि सत्ता में बने रहने के लिए देश की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं बेचनी चाहिए।
यूनुस अमेरिका को बांग्लादेश बेचने का प्रयास कर रहे
जिस देश के लोगों ने अपने राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में हथियार उठाए, युद्ध लड़ा और 30 लाख लोगों ने अपने प्राण देकर देश को आजाद कराया, उसकी एक इंच जमीन भी किसी को सौंपना अस्वीकार्य है। लेकिन आज मोहम्मद यूनुस अमेरिका को बांग्लादेश बेचने का प्रयास कर रहे हैं। शेख हसीना ने आगे कहा कि यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसे देश के लोग और पूरी दुनिया बहुत मानते हैं, सत्ता में आने के बाद क्या हालात से गुजर रहा है।
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार को हटाने की तैयारी चल रही है, और सेना तथा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस पर अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने चेतावनी दी है कि अगर उन पर चुनाव कराने या अन्य मुद्दों पर दबाव डाला गया, तो वे जनता के साथ मिलकर कड़ा जवाब देंगे।
Bangladesh pm sheikh hasina accuses yunus using terrorists to gain power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गाजियाबाद में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 12 लोगों में मारपीट, दो गिरफ्तार
Feb 21, 2026 | 10:29 PMट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठुकराया, पूरी दुनिया पर ठोक दिया 15 प्रतिशत टैरिफ
Feb 21, 2026 | 10:26 PMPAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सेमीफाइनल का रास्ता हुआ कठिन
Feb 21, 2026 | 10:18 PMसैन फ्रांसिस्को में भारतीय दंपति ने 2.5 लाख डॉलर आय का ऐसे किया बंटवारा, खर्च और जिम्मेदारियां बराबर
Feb 21, 2026 | 10:10 PMसंजय राऊत ने मांगी माफी, दादा भुसे ने दावा वापस लिया, गिरणा शेयर प्रकरण का विवाद समाप्त
Feb 21, 2026 | 10:06 PMतापसी की ‘अस्सी’ मृणाल-सिद्धांत की फिल्म पर भारी, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कलेक्शन
Feb 21, 2026 | 10:04 PMमिशन सुदर्शन : इजराइल के साथ मिलकर भारत बनाएगा अभेद सुरक्षा कवच, दुश्मन की लंबी दूरी की मिसाइलें होंगी नाकाम
Feb 21, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














