Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलते मलबे से उठी चीखें, बांग्लादेश में अब तक 22 की मौत, हादसे को देख कांपे लोग

Bangladesh Air Force jet crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक भयावह हादसे में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान एक स्कूल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई और 170 से अधिक लोग....

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 22, 2025 | 10:41 AM

बांग्लादेश प्लेन क्रैश का मंजर देख कांपे लोग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक भयानक विमान हादसा हुआ। वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान अचानक माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से जा टकराया। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं क्लासरूम में मौजूद थे। इस दुर्घटना में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 170 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।

बांग्लादेश सेना ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में शामिल विमान F-7 BGI था, जो वायुसेना के प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा था। इस दर्दनाक हादसे के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार ने एक दिन के लिए देश में राजकीय शोक की घोषणा की है।

बढ़ सकती मृतकों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के 7 अस्पतालों में 88 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से 25 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 17 शव विभिन्न अस्पतालों में रखे गए हैं और आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इन 17 शवों में 10 बच्चों के हैं, जबकि सात की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि अज्ञात शव भी संभवतः बच्चों के ही हो सकते हैं।

टकराव के बाद विमान में लगी आग

जानकारी के अनुसार, फाइटर जेट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और महज 24 मिनट बाद 1:30 बजे वह हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की जान चली गई, वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टकराव के बाद विमान में आग लग गई और पूरे कैंपस में घना काला धुआं फैल गया। इस अचानक हुई घटना से छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढे़ें:- डैन की मौत… शापित गुड़िया एनाबेल डॉल गायब! रहस्यमयी मौत के बाद फिर फैली दहशत

कई घायलों की हालत नाजुक

रेजिडेंट सर्जन शॉन बिन रहमान ने बताया कि हादसे में घायल दो और लोगों की बाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। डॉक्टरों ने यह भी चेताया है कि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।

Bangladesh plane crash 22 dead mostly children

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Plane Crash
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत के साथ अगर जंग हुई तो…, सऊदी संग हुए नए समझौते के बाद ख्वाजा आसिफ के इस बयान ने मचाई हलचल

2

इतना किसी ने नहीं किया… मैंने विश्व शांति के लिए सात युद्ध रोके, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

3

गाजा में अब होगी भीषण तबाही! US ने बनाया पूरा प्लान, इजरायल को देगा 6.4 अरब डॉलर के हथियार

4

विदेशी जमीन पर अब बनेंगे भारतीय हथियार, पहली बार यहां खुलने जा रही INDIA की डिफेंस फैक्ट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.