-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Annabelle Haunted Doll Missing Again After Dan Rivers Death
डैन की मौत… शापित गुड़िया एनाबेल डॉल गायब! रहस्यमयी हादसे के बाद फिर फैली दहशत
- Written By: अमन उपाध्याय
Annabelle doll missing: पैरानॉर्मल गतिविधियों की जांच करने वाले डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत के बाद एनाबेल डॉल के लापता होने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि डैन अपने संगठन के साथ एनाबेल गुड़ि

डैन की रहस्यमयी मौत के बाद भूतिया गुड़िया गायब, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अगर आपको डरावनी फिल्में देखने का शौक है, तो आपने ‘एनाबेल’ नाम की उस रहस्यमयी गुड़िया के बारे में जरूर सुना होगा, जिस पर एक भटकती हुई आत्मा का साया माना जाता है। 1970 के दशक से चली आ रही यह डरावनी कहानी एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह है पैरानॉर्मल जांचकर्ता डैन रिवेरा की संदेहास्पद मौत। डैन अपनी मृत्यु से पहले ‘डेविल्स ऑन द रन टूर’ नामक एक भयानक इवेंट का आयोजन कर रहे थे, जो एक बदनाम और डरावने सोल्जर्स ऑर्फनेज में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में एनाबेल डॉल को भी प्रदर्शित किया गया था एक ऐसी गुड़िया जिसे लोग अक्सर श्रापित और खतरनाक मानते हैं।
डैन रिवेरा की मृत्यु के बाद ऐनाबेल डॉल से जुड़ी कई हैरान कर देने वाली जानकारियाँ सामने आई हैं। एडम्स काउंटी के कोरोनर फ्रांसिस डुट्रो ने शुक्रवार को एक पत्रिका को बताया कि जब लोग रिवेरा के निधन के बाद उनके कमरे में पहुंचे, तो वहां से ऐनाबेल डॉल गायब थी। डैन रिवेरा अमेरिकी सेना के पूर्व जवान थे। उनकी मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
डॉल को अमेरिका भर में प्रदर्शित करने की योजना
रिपोर्ट के अनुसार, डैन रिवेरा न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइंटिफिक रिसर्च के अन्य सदस्यों के साथ थे। यह संगठन कभी प्रसिद्ध रहे पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लोरेन वॉरेन द्वारा स्थापित किया गया था। रिवेरा की इस यात्रा का उद्देश्य एनाबेल डॉल को अमेरिका भर में प्रदर्शित करना भी था।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
रूममेट को रहस्यमयी घटनाओं का करना पड़ा सामना
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पैरानॉर्मल मामलों के विशेषज्ञ एड और लॉरेन वॉरेन ने खुलासा किया कि 1970 के दशक में “एनाबेल” नाम की यह गुड़िया एक नर्सिंग की छात्रा डोना को उपहार के रूप में दी गई थी। लेकिन गुड़िया के आने के बाद डोना और उसकी रूममेट को रहस्यमयी और अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ा।
यह भी पढे़ें:- झुलस रहा यूरोप और मिडिल ईस्ट, रिकॉर्डतोड़ गर्मी से चारों ओर मचा हाहाकार
जब हालात बिगड़ने लगे तो दोनों ने वॉरेन दंपत्ति से सहायता लेने का फैसला किया। इसके बाद, एनाबेल को एक शीशे के डिब्बे में बंद करके कनेक्टिकट के एक संग्रहालय में रख दिया गया, जहां अन्य डरावनी और रहस्यमय वस्तुएं भी संग्रहीत थीं। संग्रहालय के बंद हो जाने के बावजूद, एनाबेल को उसी डिब्बे में कैद रखा गया।
बंद करना पड़ सकता है कार्यक्रम
अब, रिवेरा की रहस्यमयी मृत्यु के बाद यह गुड़िया एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। रिवेरा के संगठन ने कहा है कि वे डैन के सपनों को पूरा करने के लिए अपने कार्यक्रम को जारी रखेंगे, लेकिन अगर एनाबेल के गायब होने की खबर सच साबित होती है, तो उन्हें यह कार्यक्रम बंद करना पड़ सकता है।
Annabelle haunted doll missing again after dan rivers death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














