बांग्लादेश चुनाव: बैलेट पेपर से तय होगा मुल्क का भविष्य, जानें दो वोटों और बड़े बदलावों की पूरी इनसाइड स्टोरी
Bangladesh News: बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं। शेख हसीना की आवामी लीग की अनुपस्थिति में 127 मिलियन मतदाता जनप्रतिनिधि चुनने के साथ-साथ संवैधानिक सुधारों पर भी मतदान करेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
बांग्लादेश चुनाव, सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)
Bangladesh Elections News In Hindi: अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के नाटकीय पतन के बाद बांग्लादेश अब अपने सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक पड़ाव पर है। आगामी 12 फरवरी को देश की 300 संसदीय सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बार मतदाता एक नहीं बल्कि एक साथ दो वोट डालेंगे।
EVM नहीं, बैलेट पेपर पर भरोसा
तकनीकी युग में जहां दुनिया डिजिटल वोटिंग की ओर बढ़ रही है, बांग्लादेश ने इस बार पूरी तरह से बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स के जरिए चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों के बीच सहमति न बन पाने के कारण EVM का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हालांकि 2018 में कुछ क्षेत्रों में EVM का ट्रायल हुआ था लेकिन इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पुराने तरीके को ही अपनाया गया है।
एक साथ दो वोट: क्या है कारण?
12 फरवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होने वाले मतदान में मतदाता दो अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे। पहला वोट उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए होगा, जबकि दूसरा वोट ‘जुलाई नेशनल चार्टर’ के तहत प्रस्तावित संवैधानिक सुधारों पर अपनी सहमति या असहमति (रेफरेंडम) जताने के लिए होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
India Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
India Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
सत्ता का समीकरण और मुख्य दावेदार
बांग्लादेश की ‘जातीय संसद’ में कुल 350 सीटें हैं, जिनमें से 300 पर सीधा चुनाव होता है और 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 151 सीटों के बहुमत की आवश्यकता होगी।
कैसे बदला है इस बार चुनावी मैदान का नजारा:
- BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी): तारिक रहमान के नेतृत्व में यह पार्टी सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है।
- 11-पार्टी गठबंधन: इसमें जमात-ए-इस्लामी और नई बनी नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) शामिल हैं। NCP का गठन 2024 के विद्रोह के छात्र नेताओं द्वारा किया गया है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
- आवामी लीग की अनुपस्थिति: शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और उसका पंजीकरण सस्पेंड है, जिससे वह इस दौड़ से बाहर है।
यह भी पढ़ें:- NATO में बड़ा बदलाव: ट्रंप ने घटाया अमेरिका का रोल, इटली और ब्रिटेन बनेंगे नए ‘पावर सेंटर’; जानें क्या है प्लान
सुरक्षा और नतीजे
चुनाव में कुल 1,981 उम्मीदवार मैदान में हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटों की गिनती 12 फरवरी की शाम 4:00 बजे से शुरू होगी और चुनाव आयोग 13 फरवरी की सुबह तक आधिकारिक नतीजों की घोषणा कर देगा।
