- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Ends Sir Compulsion For Women Officers Sheikh Hasina Rule Removed
अब नहीं बुलाना होगा महिला अफसरों को ‘सर’, बांग्लादेश में शेख हसीना का नियम हटा
शेख हसीना के प्रधानमंत्री रहने के दौरान यह नियम लागू हुआ था, जिसमें उन्हें और अन्य महिला अधिकारियों को भी 'सर' कहकर पुकारा जाता था। गुरुवार को एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में इस नियम को खत्म करने का...
- Written By: अमन उपाध्याय

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना (सोर्स- सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने महिला अधिकारियों को ‘सर’ कहने की पुराने व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक अहम निर्णय लिया है। यह नियम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में शुरू हुई थी, जब उन्हें और अन्य महिला अधिकारियों को भी ‘सर’ कहकर संबोधित करने का निर्देश दिया गया था।
गुरुवार को एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि शेख हसीना के लगभग 16 वर्षों के शासन में इस निर्देश के चलते महिलाओं को भी ‘सर’ कहे जाने की एक परंपरा बन गई थी, जो अब भी कई दफ्तरों में जारी है। नोटिस में इस चलन की आलोचना करते हुए इसे सामाजिक और संस्थागत रूप से अनुचित तथा अवांछनीय बताया गया है। सरकार ने ऐसी भाषा के प्रयोग पर ज़ोर दिया है जो सभ्य, मर्यादित हो और समाजिक मानकों एवं मूल्यों के अनुरूप हो।
इसके लिए नई समिति का गठन
इस फैसले के तहत ‘सर’ कहने की अनिवार्यता पूरी तरह खत्म कर दी गई है। साथ ही, सरकार ने पुराने और पेचीदा प्रोटोकॉल नियमों की समीक्षा की जरूरत पर जोर दिया है। इसके लिए एक नई समिति गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता सैयदा रिजवाना हसन कर रही हैं। यह समिति ऊर्जा, सड़क, रेलवे, पर्यावरण और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी नीतियों पर सुझाव देगी। समिति से एक महीने के भीतर अपनी सिफारिशें पेश करने को कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
Iran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
यह भी पढे़ें:- 1 घंटे में 8 अटैक! BLA ने लिया मिलिट्री कैंप पर हमले का जिम्मा,18 सैनिकों की मौत
महिलाओं को ‘सर’ कहकर संबोधित करने की परंपरा से सरकारी और निजी संस्थानों में अक्सर असहजता का माहौल बन जाता था। कई अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने बताया कि उन्हें उचित लिंग-संबोधन के प्रयोग को लेकर दबाव का सामना करना पड़ता था, और कई बार असभ्य व्यवहार झेलना पड़ता था।
पिछले साल देश छोड़कर भागी थी हसीना
पिछले साल हुए विद्रोह को दबाने के लिए अंतरिम सरकार द्वारा की गई कठोर कार्रवाईयों के बाद, अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और पूर्व सरकार के अधिकारी या तो गिरफ्तार कर लिए गए या देश छोड़कर भाग गए। इसी के चलते 5 अगस्त को करीब 16 वर्षों से सत्ता में रही अवामी लीग सरकार का पतन हो गया और शेख हसीना को देश छोड़कर भारत शरण लेनी पड़ी। तब से वह भारत में किसी अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। हालांकि बांग्लादेश सरकार उनके प्रत्यर्पण के लिए भारत पर दबाव बना रही है, लेकिन नई दिल्ली के उस अनुरोध को मानने की संभावना बेहद कम है।
Bangladesh ends sir compulsion for women officers sheikh hasina rule removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMनागपुर में अवैध निर्माण पर ढिलाई, एमआरटीपी नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, HC ने मांगा जवाब
May 06, 2026 | 02:41 PMसुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
May 06, 2026 | 02:39 PMदेश के लिए एक और ख़तरा: भारत में ‘हॉट नाइट्स’ ने छीनी नींद, रातों की तपिश बढ़ा रही हैं बीमारियां
May 06, 2026 | 02:39 PMPCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
May 06, 2026 | 02:38 PMपंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
May 06, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














