-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Rajya Sabha Candidate List Abhishek Manu Singhvi Phulo Devi Netam And Anurag Sharma
अभिषेक मनु सिंघवी समेत ये 5 नेता जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट
- Written By: अर्पित शुक्ला
Congress Rajya Sabha List: राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है. तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम का नाम शामिल है।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की सूची के अनुसार, अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है। फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से फिर मौका दिया गया है। करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया गया है। क्रिस्टोफर तिलक को तमिलनाडु से मैदान में उतारा गया है। अनुराग शर्मा को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है।
The Congress President Shri @kharge, has approved the proposal for the candidature of the following persons to contest the Rajya Sabha elections as Congress candidates from the states mentioned against their names: pic.twitter.com/5rjufZqpEX — Congress (@INCIndia) March 5, 2026
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के पांच सदस्यों में से कांग्रेस के तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। राज्य से अन्य राज्यसभा सदस्यों में रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला तथा देवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) शामिल हैं।
फूलो देवी नेताम पर दोबारा भरोसा
वरिष्ठ आदिवासी नेता Phulo Devi Netam (54) पर कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। वह मूल रूप से कोंडागांव की रहने वाली हैं। पार्टी ने उन्हें 2020 में राज्यसभा भेजा था और उनका कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। नेताम पार्टी और संगठन में कई अहम पदों पर भी रह चुकी हैं।
भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार
वहीं भाजपा ने राज्य से वरिष्ठ नेता लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के सभी 90 सदस्य मतदान करेंगे। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 54 और कांग्रेस के 35 विधायक हैं, जबकि एक सदस्य अन्य दल से है। विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार के राज्यसभा पहुंचने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, निशांत बनेंगे डिप्टी CM! बिहार में होने जा रहा सबसे बड़ा उलटफेर, आज होगा नामांकन
चुनाव कार्यक्रम
विधानसभा अधिकारियों के अनुसार:
- 5 मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं।
- 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
- 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
- उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।
इस तरह राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
Congress rajya sabha candidate list abhishek manu singhvi phulo devi netam and anurag sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














