-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price Today 5 March 2026 Gold Up Rs 1600 Silver Jumps
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी, 1,600 महंगा हुआ गोल्ड, चांदी ने भी मारी छलांग
- Written By: अक्षय साहू
Gold-Silver Rate Today 05 March: सोना और चांदी की कीमतों में 5 मार्च को तेज बढ़ोतरी, मिडिल ईस्ट तनाव और डॉलर मजबूती के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gold Silver Price Today 5 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। इस उछाल के पीछे मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, डॉलर में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होना मुख्य कारण है। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना और चांदी की ओर बढ़ रहे हैं।
आज सुबह सोने के भाव में ₹1,600 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम लगभग 2% तक चढ़ गए। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के कारण निवेशक पारंपरिक सुरक्षित संपत्तियों जैसे कि सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
MCX पर सोना और चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹1,63,142 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में ₹1,600 या लगभग 1% अधिक है। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी ₹2,70,501 प्रति किलो पर ट्रेड हुई, जिसमें लगभग 2% की तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सोना ₹1,61,525 और चांदी ₹2,65,560 प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में जोरदार बढ़ोतरी रही। स्पॉट गोल्ड 1% बढ़कर $5,187 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 2.5% की तेजी के साथ $85.12 प्रति औंस पर पहुंच गई। मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market में लौटी रौनक, ईरान-अमेरिका के बीच गुप्त बातचीत की खबर से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,380 और 22 कैरेट सोना ₹1,48,848 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,660 और 22 कैरेट सोना ₹1,49,105 प्रति 10 ग्राम है।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,62,450 और 22 कैरेट ₹1,48,913 पर उपलब्ध है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,63,130 और 22 कैरेट ₹1,49,536 प्रति 10 ग्राम है।
- बेंगलुरु और हैदराबाद में क्रमशः 24 कैरेट सोना ₹1,62,790 और ₹1,62,870 तथा 22 कैरेट सोना ₹1,49,224 और ₹1,49,298 पर बिक रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और घरेलू मांग के चलते सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं।
Gold silver price today 5 march 2026 gold up rs 1600 silver jumps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














