- Hindi News »
- World »
- Ban On Prayers Kuwait Took A Big Step On Offering More Prayers Issued A Shocking Order
इबादत पर पाबंदी! कुवैत ने ज्यादा नमाज पढ़ने पर उठाया बड़ा कदम, जारी किया चौंकाने वाला फरमान
Kuwait News: कुवैत सरकार ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए मस्जिदों में बिजली की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नमाज की अवधि कम करने और पानी की खपत घटाने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

कुवैत ने ज्यादा नमाज पढ़ने पर उठाया बड़ा कदम, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
कुवैत सिटी: कुवैत सरकार ने मस्जिदों में बढ़ती बिजली खपत और संभावित ऊर्जा संकट को देखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत, देशभर की मस्जिदों में नमाज का समय कम करने और पानी की फिजूलखर्ची रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम को लेकर धार्मिक समुदाय में मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं जिसके बाद हलचल का माहौल बना हुआ है, लेकिन सरकार ने कहा की ऊर्जा संकट से से निपटने के लिए यह कदम जरूरी है।
कुवैत के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने देशभर की मस्जिदों में इमामों और मुअज्जिनों को निर्देश दिया है कि वे ज़ुहर और असर की नमाज़ की इकामत को संक्षिप्त रखें और नमाज़ को अधिक लंबा न करें। मंत्रालय ने यह कदम बिजली की खपत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया है।
जारी हुआ नया फरमान
सर्कुलर नंबर 8-2024 के अनुसार, यह फैसला ऊर्जा, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुरोध पर लिया गया है। इसके तहत, कुवैत के छह प्रांतों की मस्जिदों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती ज़ुहर की अज़ान के 30 मिनट बाद से असर की अज़ान से 15 मिनट पहले तक और असर की नमाज़ के बाद शाम 5 बजे तक लागू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका खरीदेगा $100 मिलियन के बंकर बस्टर बम: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोइंग से होगी बड़ी डील
मेलानिया ट्रंप ने रचा इतिहास, स्मिथसोनियन म्यूजियम को दान किया अपना दूसरा शपथग्रहण गाउन; बनीं ‘फर्स्ट लेडी’
ASOS को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की मौत… थाईलैंड में 17वीं मंजिल से गिरकर गई जान, सुसाइड का अंदेशा
रहस्यमयी ‘मृत सागर’: आखिर क्यों इस समंदर में कोई नहीं डूबता? नासा ने उजागर किए डेड सी के अनकहे राज
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कुवैत सरकार ने यह कदम अपनी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण मुहिम के तहत उठाया है, जिसका उद्देश्य गर्मियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को नियंत्रित करना है। सरकार का मानना है कि मस्जिदों में बिजली और पानी की खपत घटाकर देश में ऊर्जा संतुलन बनाए रखा जा सकता है। तकनीकी दृष्टि से भी यह निर्णय आवश्यक हो गया है, क्योंकि लगातार बढ़ते लोड के कारण ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है।
ऊर्जा संकट से निपटने में सहयोग की अपील
कुवैत सरकार ने मस्जिदों में वुजू के दौरान पानी की बचत करने के निर्देश दिए हैं। मस्जिद प्रशासन को कहा गया है कि वे पानी की फिजूलखर्ची रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए। इससे न केवल जल संसाधनों का संरक्षण होगा, बल्कि मस्जिदों की देखभाल भी बेहतर होगी।
सरकार ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे इन नियमों का पालन करें और ऊर्जा संकट से निपटने में सहयोग दें। हालांकि कुछ लोग इस निर्णय से सहमत नहीं हैं, लेकिन सरकार इसे समय की जरूरत मान रही है। उसका मानना है कि धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए भी पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सकती है।
Ban on prayers kuwait took a big step on offering more prayers issued a shocking order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
Feb 21, 2026 | 07:54 PMचुनाव से पहले ममता ने चला ऐसा दांव…कि बंगाल से उखड़ जाएंगे BJP के पांव? TMC के काम आएगी भाजपाई टैक्टिक!
Feb 21, 2026 | 07:51 PMमुंबई में परंपरागत कुश्ती पर घटता युवाओं का रुझान, महंगे खानपान और जिम ट्रेंड से कुश्ती अखाड़े सूने
Feb 21, 2026 | 07:51 PMशारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अब्बास ने बहू का मार डाला, यूपी में कलंकित हुआ रिश्ता
Feb 21, 2026 | 07:50 PMIND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Feb 21, 2026 | 07:37 PMMBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
Feb 21, 2026 | 07:34 PMRK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
Feb 21, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














