- Hindi News »
- World »
- Baloch Liberation Army Hijacked A Train Full Of Passengers In Pakistan
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया 450 यात्रियों को बंदी बनाने का दावा
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को अगवा कर लिया। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने, 450 से अधिक लोगों को बंधक बनाने की जिम्मेदारी ली है।
- Written By: आकाश मसने

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को अगवा कर लिया। इसमें 450 से अधिक यात्री मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने, 450 से अधिक लोगों को बंधक बनाने और 6 सैन्य कर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। BLA ने चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान चलाए जाने पर सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव-ड्यूटी कर्मी शामिल हैं। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। बलूच लिबरेशन आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन में मौजूद सैनिकों ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने की कोशिश की तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
8 हथियारबंद लोगों ने रोकी ट्रेन
पाकिस्तान की DAWN न्यूज एजेंसी की मुताबिक “ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक दिया। यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
पाकिस्तान में महंगाई का ‘महाविस्फोट’, पेट्रोल-डीजल के 20% दाम बढ़े; 26वीं बार IMF की शरण में पड़ोसी देश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग: अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जनता का ध्यान भटका रही पाकिस्तानी सेना
इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा तक अफगानी ड्रोन ने बरपाया कहर, 5 लोगों की मौत, पाक-तालिबान में क्यों छिड़ी जंग?
पाकिस्तान सरकार ने दिया बयान
पाकिस्तान की सरकार के बयान के मुताबिक, सिबी अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, जबकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। “रेलवे विभाग ने बचाव के लिए घटनास्थल पर और ट्रेनें भेजी हैं।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि, रिंद ने कहा कि चट्टानी इलाके के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बयान में आगे कहा गया, “रेलवे विभाग ने बचाव के लिए घटनास्थल पर और ट्रेनें भेजी हैं।
6 जवानों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद लोगों ने पहले रेलवे ट्रेक को उखाड़ा और फिर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन में मौजूद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई है। बलूच लिबरेशन आर्मी के हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर फायरिंग की इसमें ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया है।
Baloch liberation army hijacked a train full of passengers in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMयवतमाल में लाल चंदन के पेड़ पर 1 करोड़ मुआवजे का दावा गलत निकला
Mar 14, 2026 | 09:36 PMबगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, आसमान में दिखा धुएं का गुबार; तीसरे हफ्ते में और खौफनाक हुई जंग
Mar 14, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













