-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Ash From The Volcanic Eruption In Ethiopia Could Cause Plane Crashes Learn How Dangerous It Is
इथियोपिया में फटी ज्वालमुखी की राख से हो सकती हैं हवाई जहाज दुर्घटनाएं, जानें कितना है खतरनाक
- Written By: रंजन कुमार
Ethiopia volcanic ash: इथियोपिया में फटी ज्वालामुखी अब कई देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसकी राख भारत भी पहुंच गई है, जो सबसे ज्यादा हवाई जहाजों के लिए खतरनाक है।

ज्वालामुखी फटी। इमेज-सोशल मीडिया
How Dangerous Is Volcanic Ash For Flights: इथियोपिया में ज्वालामुखी के सक्रिय होने और आसमान में राख का विशाल गुबार फैलने से कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अधिकतर लोग ज्वालामुखी की राख को साधारण धुएं या हल्की धूल समझकर नजरअंदाज करते हैं। मगर, यह बेहद बारीक, नुकीले और खनिजों से बने कणों का घना मिश्रण होती है। विस्फोट के बाद यह राख 10 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचती है। ठीक वहीं जहां ज्यादातर यात्री विमान उड़ते हैं।
ज्वालामुखी की राख का सबसे बुरा असर सीधे विमान के इंजन पर पड़ता है। राख के कण इंजन में घुसकर उसकी गर्मी के संपर्क में आते ही पिघलते हैं और टर्बाइन ब्लेड्स पर चिपककर हवा का रास्ता बंद करते हैं। इस स्थिति में इंजन अचानक बंद हो सकता है। यह बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
पायलटों को साफ दिखना हो जात है बंद
कांच जैसे नुकीले राख के कण तेज रफ्तार से विमान के शीशों से टकराकर उन्हें खरोंचते हैं। कुछ ही मिनटों में कॉकपिट की विंडो इतनी धुंधली हो जाती है कि बाहर का न तो आसमान दिखता है और न रनवे साफ नजर आता है। इससे पायलट की विजिबिलिटी करीब-करीब शून्य हो सकती है। आधुनिक विमान सेंसरों और सटीक डेटा पर चलते हैं। मगर, ज्वालामुखी की राख इन सेंसरों को ब्लॉक कर सकती है। इससे स्पीड गलत दिखने की आशंका है। ऊंचाई की जानकारी बिगड़ सकती है। तापमान की रीडिंग गड़बड़ा सकती है। गलत डेटा उड़ान को खतरनाक स्थिति में पहुंचा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
Flight Ticket: क्रूड ऑयल सस्ता होने से हवाई सफर होगा सस्ता, सरकार ने दिए टिकट दाम घटने के संकेत
जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
नागपुर एयरपोर्ट पर अचानक उतरा सैकड़ों बगुलों का विमान! रनवे पर कब्जा देख अथॉरिटी भी हैरान, 3 घंटे चला रेस्क्यू
यात्रियों को भी सीधे तौर पर पहुंचा सकती है नुकसान
जब राख तेज रफ्तार में विमान की बॉडी से टकराती है तो यह रेत के तूफान की तरह असर करती है। इससे एयरक्राफ्ट की बाहरी धातु, पेंट और सतह को नुकसान पहुंचता है। अगर, राख एयर कंडीशनिंग सिस्टम में चली जाए तो यात्री केबिन में जले हुए धुएं जैसी गंध आने लगती है। इससे घबराहट और असहजता बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: इथियोपिया की ज्वालामुखी की राख पहुंची भारत, वायु प्रदूषण पर कोई असर ना होने की खबर
पायलट का ATC से संपर्क कर सकता है बाधित
कई बार ज्वालामुखी राख रेडियो सिग्नल को भी कमजोर कर देती है। इससे पायलट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क बाधित हो सकता है। संचार टूटने पर विमान को सुरक्षित मार्गदर्शन नहीं मिलता है। इससे उड़ान की जोखिम और बढ़ जाती और इमरजेंसी स्थिति बन सकती है। जैसे ही किसी क्षेत्र में ज्वालामुखी विस्फोट बाद राख का बादल उठता है तो एयरलाइनें तुरंत उस रूट की उड़ानें रोक देती हैं। सैटेलाइट, मौसम विभाग और एवीएशन एजेंसियां राख के मूवमेंट पर नजर रखती हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए फ्लाइटें डायवर्ट, देरी या रद्द की जाती हैं, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका खत्म की जा सके।
Ash from the volcanic eruption in ethiopia could cause plane crashes learn how dangerous it is
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














