- Hindi News »
- World »
- Apple New Ceo John Ternus Tim Cook Steps Down Executive Chairman Transition
15 साल बाद Apple को मिलेगा नया CEO, टिम कुक देंगे इस्तीफा, ये इंजीनियर संभालेगा कंपनी की कमान
Apple New CEO: Apple में 15 साल बाद बड़े नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान! टिम कुक की जगह जॉन टर्नस संभालेंगे सीईओ की कमान। जानें Apple के इस ऐतिहासिक बदलाव और टर्नस के विजन के बारे में।
- Written By: अक्षय साहू

Apple के CEO टिम कुक देंगे इस्तीफा (सोर्स- सोशल मीडिया)
John Ternus Apple New CEO: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एप्पल (Apple) ने करीब 15 साल बाद अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। मौजूदा सीईओ टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि कुक कंपनी से पूरी तरह अलग हो जाएंगे या वो किसी और प्रकार से कंपनी के कामकाज से जुड़े रहेंगे।
कंपनी के अनुसार, 50 वर्षीय टर्नस पिछले 25 साल से Apple से जुड़े हैं और खास तौर पर iPhone के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। 2025 से वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। अब 1 सितंबर से वह आधिकारिक रूप से नए सीईओ का पद संभालेंगे।
15 साल बाद इस्तीफा देंगे टिम कुक
वहीं टिम कुक, जो पिछले 15 साल से सीईओ रहे हैं, अब कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। 65 वर्षीय कुक कंपनी की वैश्विक नीतियों के निर्माण और उनके क्रियान्वयन पर ध्यान देंगे। इस बदलाव के तहत Art Levinson को चेयरमैन पद से हटाकर निदेशक बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, iOS 27 आएगा नया बदलाव, आपका फोन हो जाएगा और स्मार्ट
iPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब
अब नहीं करना होगा इंतजार, iPhone Fold की एंट्री तय, डिजाइन होगा खास
ड्राइविंग में बड़ा बदलाव: अब कार में बैठे-बैठे करें WhatsApp कॉल और चैट, iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी
हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम में भी बदलाव हुआ है। टर्नस की जगह लंबे समय से डिप्टी रहे टॉम मारिब नए प्रमुख बनेंगे और वह जॉनी स्रूजी को रिपोर्ट करेंगे, जिन्हें हाल ही में हार्डवेयर टेक्नोलॉजी ग्रुप की जिम्मेदारी दी गई है।
कुक ने की टर्नस की जमकर तारीफ
टर्नस को सीईओ बनाए जाने पर टिम कुक ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टर्नस एक बेहतरीन इंजीनियर और दूरदर्शी इनोवेटर हैं, जिन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
टिम कुक का कार्यकाल रिकॉर्ड समय तक चला है। उनकी अगुवाई में Apple ने खुद को एक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से दुनिया की सबसे बड़ी वैश्विक कॉरपोरेशन में बदल लिया। उनके कार्यकाल में कंपनी ने Apple Watch, AirPods और Apple Music जैसी कई सफल पहलें शुरू कीं।
Apple के कई प्रोजेक्ट्स रहे फेल
हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट्स उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहे, जैसे Apple Vision Pro और सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट, जिन पर कंपनी ने वर्षों तक काम करने के बाद रोक लगा दी।
यह भी पढ़ें- खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
इसके बावजूद, टिम कुक के नेतृत्व में Apple ने लगातार नए प्रयोग किए और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अग्रणी पहचान बनाए रखी। अब जॉन टर्नस के नेतृत्व में कंपनी के अगले दौर की दिशा तय होगी।
Apple new ceo john ternus tim cook steps down executive chairman transition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल बाद Apple को मिलेगा नया CEO, टिम कुक देंगे इस्तीफा, ये इंजीनियर संभालेगा कंपनी की कमान
Apr 21, 2026 | 07:33 AMSatara ZP Election विवाद के बाद कई IPS अधिकारियों के तबादले, एकनाथ शिंदे गुट के आरोपों का दिखा असर
Apr 21, 2026 | 07:27 AMनवभारत विशेष: बंगाल में आक्रामकता की ओर बढ़ता प्रचार, ममता व मोदी की साख दांव पर
Apr 21, 2026 | 07:26 AMMexico पिरामिड स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी, एक कनाडाई पर्यटक की मौत और छह अन्य गंभीर रूप से घायल
Apr 21, 2026 | 07:10 AMNashik TCS Case में आरोपी निदा खान सस्पेंड, कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला
Apr 21, 2026 | 07:08 AMनवभारत निशानेबाज: नारी शक्ति बिल हुआ बेअसर, राहुल ने बताया मोदी को जादूगर
Apr 21, 2026 | 07:04 AMUS-ईरान जंग का असली विजेता कैसे बना China? बिना एक भी गोली चलाए मारी बाजी, जानें जिनपिंग के वो 5 मास्टरस्ट्रोक
Apr 21, 2026 | 07:02 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














