अब नहीं करना होगा इंतजार, iPhone Fold की एंट्री तय, डिजाइन होगा खास

iPhone Fold Launch: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अब आखिरकार हकीकत बनने के करीब है। जिस डिवाइस को फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है। जो आने वाले टाइम में लोगों की पसंद बनेगी।
iPhone Fold is confirmed design will be unique.
iPhone Fold (Source. Gemini)
Published on: 
Updated on: 

iPhone Fold Launch Date: टेक दुनिया में लंबे समय से चर्चा में बना Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अब आखिरकार हकीकत बनने के करीब है। जिस डिवाइस को फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, उसके लॉन्च को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। कहीं 2026 तो कहीं 2027 तक की देरी की बात कही जा रही थी। लेकिन अब iPhone लवर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

तय समय पर ही लॉन्च होगा iPhone Fold

ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर किसी बड़े संकट में नहीं है। ब्लूमबर्ग के जाने-माने पत्रकार Mark Gurman ने साफ किया है कि कंपनी का प्रोजेक्ट तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रहा है। उनकी "Power On" न्यूज़लेटर में दी गई जानकारी के अनुसार, Apple सितंबर की शुरुआत में इस फोल्डेबल डिवाइस की घोषणा कर सकता है। यानी अब यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

iPhone 18 Pro सीरीज के साथ होगी एंट्री

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold को इस साल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि Apple इस बार अपनी प्रीमियम सीरीज के साथ एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। फोल्डेबल डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स इसे कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन बना सकते हैं।

स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए करना होगा इंतजार

जहां एक तरफ Pro मॉडल्स इस साल लॉन्च हो सकते हैं, वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 को लेकर अलग खबर सामने आई है। लीक्स के मुताबिक, बेस मॉडल iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। यानी इस बार Apple अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव करते हुए पहले प्रीमियम मॉडल्स को लॉन्च करेगा।

देरी की अफवाहों के पीछे क्या थी वजह?

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Apple को फोल्डेबल iPhone के डेवलपमेंट में इंजीनियरिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। लेकिन अब सामने आई नई जानकारी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साफ कर दिया है कि कंपनी अपनी योजना पर मजबूती से काम कर रही है।

क्यों खास होगा iPhone Fold?

iPhone Fold सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि Apple के लिए एक बड़ा टेक्नोलॉजी शिफ्ट माना जा रहा है। फोल्डेबल डिजाइन, मल्टीटास्किंग और प्रीमियम एक्सपीरियंस इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com