- Hindi News »
- Special Coverage »
- West Bengal Election Phase1 Campaign Tmc Bjp Clash Ed Raids Mamata Modi
नवभारत विशेष: बंगाल में आक्रामकता की ओर बढ़ता प्रचार, ममता व मोदी की साख दांव पर
Bengal Election Clash: बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले सियासी टकराव चरम पर। ईडी छापे, तीखे आरोप-प्रत्यारोप और आक्रामक प्रचार ने चुनावी माहौल गरमाया।
- Written By: अंकिता पटेल

बंगाल चुनाव 2026( सोर्स: सोशल मीडिया )
TMC BJP Bengal Campaign War: अब जबकि बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए महज 3 दिन बाकी हैं, तो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच पहले चरण का चुनाव प्रचार आक्रामकता के क्लाइमेक्स को छू रहा है।
जहां पहले दौर के वोटिंग के 4 दिन पहले बंगाल में ईडी के छापे पड़े हैं और एक बिजनेसमैन गिरफ्तार हो चुका है, जबकि कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा विधास अपने घर में नहीं मिले, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
शांतनु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिक्योरिटी चीफ भी हैं, इसलिए दीदी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह मेरे सिक्योरिटी चोफ को गिरफ्तार करके मेरी हत्या करवाना चाहती है ताकि चुनाव जीत सके।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
दो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले PM मोदी, पेश की बड़ी मिसाल; मंत्रियों ने भी घटाई कारों की संख्या
पीएम मोदी स्टाइल में दंडवत प्रणाम, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में ऐसे ली एंट्री, वीडियो वायरल
लेकिन ममता बनर्जी के मुताबिक, ‘हम इस तरह के छापों से नहीं डरते, बंगाल एकजुट है और भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी’ जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी प्रचार में ममता बनर्जी पर जंगलराज का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण पर जो अड़ंगा लगाया है, उसकी सजा बंगाल की महिलाएं टीएमसी को जरूर देंगी।
बंगाल एक उबलता हुआ रणक्षेत्र बन चुका है। जहां शब्द, अब हथियार हैं। मंच, मोर्चा है और हर एक रैली निर्णायक टकराव का ट्रेलर बनती दिखाई दे रही है।
क्या ममता तीसरी बार सत्ता में लौट रही हैं या फिर यह अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जानबूझकर दिखाई जा रही आक्रामकता है? बंगाल में वैसे भी चुनाव बेहद संवेदनशील राजनीतिक गतिविधि हैं। यहां की राजनीति में हमेशा हिंसा और दबाव का बोलबाला रहा है।
ऐसे में पहले दौर के चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में यदि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सत्ता के ख्वाब अपने कार्यकर्ताओं को दिखा रही हैं और भाजपा के मुख्य चुनाव प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब कुछ दांव पर लगाकर आक्रामकता का दामन थाम रहे हैं।
राजनीति में वही बाजी मारता है, जो राजनीति में नैरेटिव सेट करता है। ममता बनर्जी जब आक्रामक प्रचार पर उतरती हैं, तो न केवल मीडिया और जनता का बल्कि सबसे ज्यादा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचती हैं।
इसलिए वे चुनाव के इस स्तर पर पहुंच जाने के बाद ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ और ‘बंगाल की अस्मिता’ जैसे नैरेटिव को ट्रेंड में ढालने की कोशिश कर रही हैं। यही वह रणनीति थी, जो 2021 के चुनाव में बेहद फायदेमंद साबित हुई थी।
अगर जमीन पर चुनौती बहुत कड़ी न होती, तो शायद ममता बनर्जी इस कदर आक्रामक न होतीं। यही बात भाजपा पर लागू होती है। अगर कांटे की टक्कर का एहसास न हो रहा होता, तो प्रधानमंत्री को वैश्विक संकट के बीच एक राज्य विधानसभा चुनाव में अपने को फोकस न करना पड़ता।
बंगाल के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दीदी बंगाल में तीसरी बार सत्ता में लौट रही हैं? और वास्तविकता यही है कि अब जबकि पहले दौर के चुनाव को 72 घंटों से भी कम का समय बचा है।
यह तय नहीं दिख रहा कि कोई एक पार्टी या पक्ष सुनिश्चित जीत की तरफ बढ़ रहा है, चाहे वह टीएमसी हो या भाजपा। ममता दीदी की मजबूत क्षेत्रीय पहचान भाजपा पर हर हाल में भारी पड़ रही है।
दूसरी महत्वपूर्ण बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनके केंद्र में मतदाता हैं और वह महिलाओं की पहली पसंद हैं। ममता बनर्जी कोशिश कर रही हैं कि आक्रामक प्रचार के जरिए उन्हें बंगाली जनभावनाओं का संरक्षण समझा जाए और इस तरह वह इसे चुनावी मत के रूप में भुना लें।
बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ही यह आभास दे रहे हैं कि वह सरकार बनाने जा रहे हैं, लेकिन किसी एक के लिए यह सपना तब तक संभव नहीं लगता, जब तक उनके पास एक सक्षम बूथ मैनेजमेंट न हो।
यह भी पढ़ें:-नवभारत निशानेबाज: नारी शक्ति बिल हुआ बेअसर, राहुल ने बताया मोदी को जादूगर
ग्रामीण बनाम शहरी वोटिंग के ट्रेंड की मेजॉरिटी उनके पक्ष में न हो और महिला तथा युवा वोटरों की सहानुभूति न हासिल हो। पहले चरण के चुनाव के आखिरी दिनों में दोनों ही मजबूत दावेदार आक्रामक चुनाव प्रचार का दामन थामे हुए हैं।
ममता व मोदी की साख दांव पर
‘हम इस तरह के छापों से नहीं डरते, बंगाल एकजुट है और भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी’, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी प्रचार में ममता बनर्जी पर जंगलराज का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण पर जो अड़ंगा लगाया है, उसकी सजा बंगाल की महिलाएं टीएमसी को जरूर देंगी।
लेख- वीना गौतम के द्वारा
West bengal election phase1 campaign tmc bjp clash ed raids mamata modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














