बांग्लादेश में फिर दहला हिंदू समुदाय; बीच बाजार युवक की गोली मारकर हत्या, 20 दिन के अंदर 5वां कत्ल
Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश के जशोर में हिंदू युवक राणा प्रताप बैरागी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पिछले 20 दिनों में यह पांचवीं ऐसी वारदात है जहां हिंदू की हत्या हुई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
राणा प्रताप बैरागी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bangladesh Hindu Community Attacks: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जेस्सोर जिले के मणिरामपुर उपजिला में सोमवार शाम सार्वजनिक बाजार के बीच एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है।
राणा प्रताप बैरागी केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के निवासी थे और तुषार कांति बैरागी के पुत्र थे। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर मणिरामपुर के वार्ड नंबर 17 स्थित कोपालिया बाजार इलाके में हुई। बता दें कि पिछले 20 दिनों में यह पांचवें हिंदू की हत्या है।
गोली लगते ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, राणा प्रताप बाजार में सामान्य रूप से मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर या हमलावरों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
घटना की सूचना मिलते ही मणिरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी और हालात को नियंत्रण में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान खंगाल रही पुलिस
मणिरामपुर थाना के प्रभारी अधिकारी राजिउल्लाह खान ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
राणा प्रताप बैरागी की हत्या ऐसे समय में हुई है, जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के कई मामले पहले ही सामने आ चुके हैं। हाल के महीनों में दीपु चंद्र दास, अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास और खोकन दास जैसे कई हिंदू नागरिकों की हत्या या गंभीर हमले की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।
हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
इन लगातार घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवाधिकार संगठनों और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हो रही ऐसी वारदातें भय का माहौल पैदा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:- चीन ने ताइवान विधायक को बनाया निशाना! घर-दफ्तर की सैटेलाइट तस्वीरें लीक, ताइपेई में हड़कंप
राणा प्रताप बैरागी की हत्या के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरा आक्रोश और डर देखा जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
