अमेरिका ने हमास पर कसा शिकंजा, अक्टूबर 2023 में इसराइल पर हमले के मामले में चलाया मुकदमा
अमेरिका ने हमास पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अक्टूबर 2023 में हमास के इसराइल पर हमले के मामले में अमेरिका ने मुकदमा शुरू किया। मामले में हमास नेता याह्या सिनवार और अन्य आतंकियों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
वाशिंगटन: अमेरिका ने हमास पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अक्टूबर 2023 में हमास के इसराइल पर हमले के मामले में अमेरिका ने मुकदमा शुरू किया। मामले में हमास नेता याह्या सिनवार और अन्य आतंकियों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं। न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में दायर आपराधिक शिकायत में एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करने की साजिश रचने का आरोप शामिल हैं।
अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक वीडियो जारी करके कहा कि आज जो आरोप उजागर किए गए हैं वे हमास की गतिविधियों को लक्षित करने के हमारे प्रयास का एक हिस्सा मात्र हैं। ये हमारी अंतिम कार्रवाई नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का उद्देश्य
सम्बंधित ख़बरें
24 घंटे में दूसरी बड़ी गोलीबारी! ट्रंप की डिनर पार्टी के बाद अब टेक्सास में चली गोलियां, दो की हालात गंभीर
सार्क की तरह बिखर जाएगा BRICS? ईरान की जिद और अमेरिका के दबाव ने बढ़ाई भारत की टेंशन, क्या करेंगें PM मोदी
कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले
300 कमांडो और सैन्य-ग्रेड सुरक्षा भी फेल? मौत को छूकर निकले डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया उस खौफनाक मंजर का सच
हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की ईरान में हत्या के बाद सिनवार को हमास का प्रमुख नियुक्त किया गया। माना जाता है कि उसने पिछले 10 महीनों में से ज्यादा समय गाजा में, सुरंगों में बिताया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसका बाहरी दुनिया से संपर्क है या नहीं। अन्य आरोपियों में हनिया, गाजा में हमास की सशस्त्र शाखा का उप नेता मारवां इस्सा, खालिद मशाल, मोहम्मद अल-मसरी और अली बराका शामिल हैं।
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि वो हमास के छह नेताओं पर सात आरोप लगाया जा रहा है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों की हत्या, चरमपंथ को वित्तीय मदद देने की साजिश रचने और सामूहिक जनसंहार के हथियारों के इस्तेमाल का आरोप शामिल है। सात अक्तूबर के हमले के लिए जिम्मेदार प्रमुख लोगों को जवाबदेह ठहराने का यह अमेरिकी कानून एजेंसियों की ओर से पहला प्रयास है।
इस आपराधिक शिकायत में हमास की ओर से दशकों तक किए गए कथित हमलों और इसके साथ ही एक साल पहले दक्षिणी इसराइल पर अभूतपूर्व हमले को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:-US News: टेक्सास में भीषण हादसा, चार भारतीय जिंदा जले, कई घायल
