Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

300 कमांडो और सैन्य-ग्रेड सुरक्षा भी फेल? मौत को छूकर निकले डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया उस खौफनाक मंजर का सच

Donald Trump Security Breach: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग से ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को दबोचा। ट्रंप, मेलानिया और जेडी वेंस सुरक्षित।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 26, 2026 | 08:51 AM

सैन्य-ग्रेड सुरक्षा (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Donald Trump Security Breach: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान होटल में फायरिंग की घटना हुई। उस समय ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मौजूद थे।

घटना के दौरान अफरातफरी मच गई, लेकिन ट्रंप और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे। ट्रंप ने खुद ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई।

गोली चलाने वाला हमलावर गिरफ्तार

फायरिंग के तुरंत बाद, यूएस सीक्रेट सर्विस ने मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने के लिए कहा। सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंचे और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया। गोली चलाने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Explainer: पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला JAAC क्या है, PoK में मचे कोहराम को कैसे दे रहा खाद-पानी?

वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर भी करेंगे कब्जा…ट्रंप ने दी आज रात बड़े हमले की धमकी, टेंशन में दुनिया!

खून से लथपथ सड़कें…PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम, आज 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या! देखें VIDEO

घमंड टूटा या अक्ल आई? भारत से सीमा विवाद पर नेपाल सरकार का यू-टर्न, बोला- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का कारण होटल के बाकी हिस्सों खासतौर पर लॉबी और पब्लिक एरिया में पर्याप्त सुरक्षा न होना बताया जा रहा है। बॉलरूम और वीआईपी एरिया में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद बाकी हिस्सों में सुरक्षा कमजोर थी।

ट्रंप की मल्टी-लेयर सैन्य-ग्रेड सुरक्षा

ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (USSS) की मल्टी-लेयर सैन्य-ग्रेड सुरक्षा मिलती है, जिसमें 300 से अधिक प्रशिक्षित कमांडो, काउंटर-स्निपर और खुफिया एजेंसियां शामिल हैं। उनके काफिले में उन्नत संचार और डिफेंस सिस्टम हमेशा अलर्ट रहते हैं।

ट्रंप की सुरक्षा में पिछली घटनाओं में 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया में उनकी रैली में गोलीबारी, 15 सितंबर 2024 को फ्लोरिडा में गोल्फ क्लब के पास हुई फायरिंग शामिल हैं। 26 अप्रैल 2026 को वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई यह फायरिंग उनकी सुरक्षा में दूसरी बड़ी चूक के रूप में दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें- होटल की लॉबी में कैसे घुसा हमलावर, ट्रंप के करीब तक पहुंची गोलियां? वॉशिंगटन हिल्टन में गोलीबारी का पूरा सच

घटना के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और 30 मिनट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाएगा।

Donald trump security breach washington hilton firing truth social update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 08:51 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.