Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले

Trump Assassination Attempts: वॉशिंगटन में हुई फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर हुए पुराने जानलेवा हमलों को याद किया। पेंसिल्वेनिया रैली से लेकर फ्लोरिडा तक, जानें कब-कब बाल-बाल बचे ट्रंप।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 26, 2026 | 12:47 PM

ट्रंप पर पहले भी हुए जानलेवा हमले (फाइल फोटो, सौ- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Attack On Donald Trump: अमेरिका में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। ट्रंप ने इस घटना के बाद अपने ऊपर पिछले हमलों को याद करते हुए कहा कि कई बार उनकी हत्या की कोशिश की गई, लेकिन हर बार वे बाल-बाल बच गए। 

शनिवार रात आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंजी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि उन्हें, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद वहां मौजूद लोगों में एकजुटता और समर्थन की भावना देखने को मिली।

ट्रंप पर पहले भी हो चुके हैं हमले

यह ताजा घटनाक्रम ट्रंप की सुरक्षा से जुड़े पुराने मामलों को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस हमले ने एक बार फिर उनपर पहले हुए हमलों की याद को ताजा कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप पर पहले हुए हमलों की सूची भी सुरक्षा खतरों की गंभीरता को दर्शाती है:

सम्बंधित ख़बरें

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी, यहीं हुआ था पूर्व राष्ट्रपति रीगन पर हमला

समझौता टूटा? एक फैसले से लेबनान सीमा पर फिर मची तबाही, नेतन्याहू ने IDF को दिया जोरदार हमले का आदेश

किले में तब्दील था होटल…फिर कैसे गन लेकर पहुंचा हमलावर, जानें ट्रंप पर हमले की इनसाइड स्टोरी

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम…’मन की बात’ में क्या कुछ बोले PM मोदी? प्वाइंट्स में समझें

  • जुलाई 2024, पेंसिल्वेनिया रैली: बटलर में एक हमलावर ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं, एक गोली उनके कान को छूकर निकली। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने उन्हें तुरंत सुरक्षित किया।
  • सितंबर 2024, फ्लोरिडा, Mar-a-Lago: एक सशस्त्र संदिग्ध पकड़ा गया। सीक्रेट सर्विस एजेंट ने फायरिंग की, लेकिन ट्रंप सुरक्षित रहे।
  • जून 2016, लास वेगास रैली: माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत काबू में लिया गया।
  • सितंबर 2017, नॉर्थ डकोटा: ग्रेगरी ली लेइनगैंग ने फोर्कलिफ्ट चुराकर ट्रंप के काफिले को टक्कर मारने की योजना बनाई, लेकिन वाहन बीच रास्ते में फंस गया और आरोपी पकड़ा गया।

खुद पर हमले के बाद क्या बोले ट्रंप?

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब देश पर हमला करने की कोशिश हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया का धन्यवाद भी किया और कहा कि कवरेज जिम्मेदारी के साथ की गई।

यह भी पढ़ें- किले में तब्दील था होटल…फिर कैसे गन लेकर पहुंचा हमलावर, जानें ट्रंप पर हमले की इनसाइड स्टोरी

इस बार की गोलीबारी ने अमेरिका के उच्च सुरक्षा कार्यक्रमों में भी जोखिमों को उजागर किया है और यह सवाल उठाया है कि कैसे हमलावर हाई-सिक्योरिटी इवेंट में हथियार लेकर पहुंच सके।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी कैसे हुई?

    Ans: वॉशिंगटन डीसी में डिनर के दौरान एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोलीबारी की, लेकिन सुरक्षा बलों ने ट्रंप और अन्य लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया।

  • Que: ट्रंप पर पहले कौन-कौन से हमले हुए हैं?

    Ans: ट्रंप पर 2016 से 2024 तक कई हमले हुए, जिनमें रैलियों और निजी कार्यक्रमों में फायरिंग और काफिले पर हमले शामिल हैं।

  • Que: इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर क्या सवाल उठे?

    Ans: इस गोलीबारी ने हाई-सिक्योरिटी इवेंट में हथियार प्रवेश की संभावनाओं को उजागर किया और सुरक्षा protocols की समीक्षा की आवश्यकता जताई।

Donald trump assassination attempt timeline whcd shooting pennsylvania florida

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 12:24 PM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • Donald Trump attack case
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.