- Hindi News »
- World »
- America Lifted Many Economic Sanctions From Syria
इस मुस्लिम देश पर मेहरबान हुआ अमेरिका, ट्रंप सरकार ने हटाई आर्थिक पाबंदियां
- Written By: अभिषेक सिंह
अमेरिका ने सीरिया पर लगाए गए कई आर्थिक प्रतिबंधों को हटा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इससे संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
एक तरफ जब मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर है। इजरायल और गाजा के बीच संघर्ष जारी है। ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम हुआ है लेकिन तनाव बरकरार है। तमाम मुस्लिम देश इजरायल की तरफ मुंह फाड़े खड़े हुए हैं। इन सब के बीच जंग में बेंजामिन नेतन्याहू का साथ देने वाले डोनाल्ड मिडिल ईस्ट के ही एक मुस्लिम देश से कई प्रतिबंध हटा लिए हैं।
जी हां! अमेरिका ने सीरिया पर लगाए गए कई आर्थिक प्रतिबंधों को हटा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इससे संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। सीरिया के नए अंतरिम नेता के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया गया।
क्या बोली व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि इसका उद्देश्य देश को स्थिरता और शांति के रास्ते पर लाना है। यह आदेश सीरिया को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से जोड़ने, वैश्विक वाणिज्य के लिए एक मंच बनाने और क्षेत्रीय पड़ोसियों के साथ-साथ अमेरिका से निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से पूर्व राष्ट्रपति बशर असद, उनके शीर्ष सहयोगियों, परिवार के सदस्यों और मानवाधिकार उल्लंघन, मादक पदार्थों की तस्करी या रासायनिक हथियार कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंध नहीं हटेंगे। इसके अलावा सीरियाई सेना, खुफिया या अन्य संदिग्ध संस्थाओं के साथ व्यापार करने वालों पर सीजर एक्ट नामक प्रमुख प्रतिबंध अभी भी लागू रहेगा। ट्रंप प्रशासन ने इन प्रतिबंधों से अस्थायी छूट दी है, लेकिन इन्हें कानून के जरिए ही स्थायी रूप से हटाया जा सकता है।
अहमद अल-शरा ने की थी ट्रंप से मुलाकात
मई में सऊदी अरब में सीरिया के अंतरिम नेता अहमद अल-शरा ने डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रतिबंधों को हटाने और संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में नीति परिवर्तन का वादा किया था। व्हाइट हाउस ने एक्स पर आदेश की एक प्रति पोस्ट की।
अमेरिकी हमले से ईरान को लगा बड़ा झटका, CIA का दावा- परमाणु ठिकाने बर्बाद
यह ज्ञात है कि यूरोपीय संघ ने भी सीरिया पर लगाए गए लगभग सभी शेष प्रतिबंधों को हटा दिया है। हालाँकि, अमेरिका द्वारा सीरिया को आतंकवाद का प्रायोजक देश और अल-शरा के समूह को विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने की समीक्षा अभी भी जारी है।
America lifted many economic sanctions from syria
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
May 26, 2026 | 03:48 PM‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
May 26, 2026 | 03:48 PMबेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
May 26, 2026 | 03:47 PMAkshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब
May 26, 2026 | 03:46 PMसंवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर
May 26, 2026 | 03:45 PMबिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
May 26, 2026 | 03:44 PMGondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














