नीदरलैंड में हिंसा के बाद अब आगजनी, राजधानी में आग लगाने की घटना को दे रहे अंजाम
नीदरलैंड में इजरायली प्रशंसकों के साथ हिंसा के बाद अब आगजनी की घटना सामने आ रही है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम के ट्राम में सोमवार को कई लोगों ने आग लगा दी।
- Written By: साक्षी सिंह
नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में आगजनी
एम्सटर्डम: नीदरलैंड में इजरायली प्रशंसकों के साथ हिंसा के बाद अब आगजनी की घटना सामने आ रही है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम के ट्राम में सोमवार को कई लोगों ने आग लगा दी। हालांकि पुलिस की मदद से तुरंत आग पर पा लिया गया।
पिछले सप्ताह शहर में इजरायल के एक फुटबॉल क्लब के प्रशंसकों को निशाना बनाकर हिंसा की गई थी। जिसके बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, आग को तुरंत बुझा दिया गया।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका ने सीरिया पर किया हमला, ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों को बनाया निशाना
सम्बंधित ख़बरें
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Pakistan Gangrape: विदेशी महिला से दरिंदगी का क्रिप्टो कनेक्शन, इशाक डार का पोता रजा डार गिरफ्तार
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
इस घटना के बाद दंगा नियंत्रण अधिकारियों ने चौक को खाली करा दिया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों में लोग ट्राम को नुकसान पहुंचाते और पटाखे जलाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि अशांति फैलाना किसने शुरू किया और क्या पिछले सप्ताह हुई घटना से इसका कोई संबंध है। इसको लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।
पिछले हफ्ते हुई हिंसा में पांच गिरफ्तार
मैकाबी तेल अवीव अजाक्स मैच के बाद पिछले सप्ताह गुरुवार को हुई हिंसा में घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद हिंसा के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। नीदरलैंड पुलिस ने पिछले सप्ताह हुई हिंसा के मामले में सोमवार को पांच नई गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें से चार लोग अब भी हिरासत में हैं। एक को बाद में रिहा कर दिया गया, लेकिन संदिग्ध बना हुआ है।
एम्स्टर्डम में बढ़ा था तनाव
इससे पहले, पुलिस ने कहा कि पिछले सप्ताह पकड़े गए चार अन्य लोग जांच जारी रहने तक हिरासत में रहेंगे। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोप में यहूदी विरोधी भाषण, बर्बरता और हिंसा की खबरें बढ़ रही हैं। गुरुवार रात के मैच से पहले एम्स्टर्डम में तनाव बढ़ गया।
ये भी पढ़ें:-तीसरी बार मॉरीशस की सत्ता संभालेंगे मॉरीशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम, PM मोदी ने दी जीत की बधाई
स्थानीय अधिकारियों ने स्टेडियम के बाहर फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मैच से पहले, मैकाबी के प्रशंसकों ने एम्सटर्डम की एक इमारत पर लगा एक फलस्तीनी झंडा भी फाड़ दिया और स्टेडियम की ओर जाते हुए अरब विरोधी नारे लगाए। मैकाबी के प्रशंसकों द्वारा झगड़ें शुरू करने की भी खबरें थीं।
