बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
Afghanistan Unexploded Bomb Blast: अफगानिस्तान के परवान प्रांत में एक बिना फटे बम को खोलने के दौरान हुए भीषण धमाके में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।
- Written By: अमन उपाध्याय
अफगानिस्तान के काबुल में हुए विस्फोट के बाद की फोटो (सो. IANS)
Afghanistan Unexploded Bomb Blast News In Hindi: अफगानिस्तान के परवान प्रांत में मंगलवार को एक पुराना बिना फटा बम खोलने की कोशिश के दौरान भीषण धमाका हो गया, जिसमें 20 साल के एक युवक की जान चली गई। तालिबान पुलिस के अनुसार, बगराम जिले में हुई इस घटना में तीन अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ ये हादसा?
तालिबान पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह दुखद घटना मंगलवार को बगराम जिले में घटित हुई। यहां 20 साल का एक युवक जमीन में दबे एक पुराने और बिना फटे बम को खोलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस धमाके की चपेट में पास में ही मौजूद दो लड़कियां और एक लड़का भी आ गए जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
लैंडमाइंस और बिना फटे हथियार
अफगानिस्तान के गांवों और युद्ध क्षेत्रों में छिपे हुए लैंडमाइंस और बिना फटे हथियार आज भी मासूमों, खासकर बच्चों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। कई वर्षों के संघर्ष के कारण गांवों और पूर्व युद्ध क्षेत्रों में ये हथियार छिपे हुए हैं, जो नजर नहीं आते और अक्सर लोगों, विशेषकर बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं। तालिबान के आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस संकट की वजह से पिछले एक साल में ही कम से कम 96 लोगों की मौत हो चुकी है और 328 लोग घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
बच्चों पर सबसे अधिक खतरा
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच अफगानिस्तान में ऐसे 225 मामले दर्ज किए गए। जिनसे कुल 474 लोग प्रभावित हुए। चिंताजनक बात यह है कि इन पीड़ितों में 321 बच्चे और 153 वयस्क शामिल थे। अफगानिस्तान के हेरात, कुनार, फराह, नंगरहार और कंधार जैसे प्रांतों में इन विस्फोटों का खतरा सबसे अधिक देखा गया है।
यह भी पढे़ं:- समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
इससे पहले फरवरी में भी फराह प्रांत के पुश्त-ए-कोह जिले में एक घर के भीतर ऐसा ही धमाका हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध या अज्ञात वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें।
