Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार

TVK MLA Horse Trading: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के कुछ दिनों बाद अब विधायकों को तोड़ने और सरकार गिराने की खबरें चर्चाओं में हैं। DMK के ऊपर टीवीके के आरोपों ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:46 AM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tamil Nadu TVK MLA Horse Trading Latest News: तमिलनाडु में हुए सत्ता परिवर्तन के कुछ दिनों बाद ही सीएम जोसेफ विजय की नेतृत्व वाली टीवीके सरकार को तोड़ने की चर्चाओं का बाजार गरम है। टीवीके के एक विधायक को सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए कथित तौर पर 35 से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश किए जाने के मामला सामने आया है। इस केस में सख्त एक्शन लेते हुए तमिलनाडु पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य में शुरू हुई सियासी हलचल को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को चेन्नई में सरकार के सहयोगी दलों के साथ एक इमरजेंसी बैठक की। वहीं, एमके स्टालिन की नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी डीएमके ने इन आरोपों को नकारते हुए मामले की हाई लेवल जांच की मांग की है।

क्या है यह पूरा मामला?

टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि विधानसभा में एक प्रस्तावित एक प्रस्ताव के खिलाफ में वोट के बदले 35 करोड़ रुपये की ऑफर दी गई। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, थिरुनावुक्कारसु नाम के व्यक्ति ने टीवीके विधायक से संपर्क किया था। उसने खुद को इंडियन पॉलिटिकल डेमोक्रेटिक स्ट्रेटेजीज नामक एक राजनीतिक फर्म का सदस्य बताया था।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश

Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर

अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

विधायक इलैयाराजा का आरोप है कि जब उनके द्वारा इस ऑफर को ठुकाराया गया, तो आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए थिरुनावुक्कारसु और उसके दो साथियों नरेश और त्यागराजन को अरेस्ट कर लिया है।

टीवीके का DMK पर आरोप

तमिलानडु की राजनीति में उस समय और ज्यादा उबाल आ गया जब टीवीके सरकार में मंत्री निर्मल कुमार ने इस पूरी घटना के पीछे विपक्षी दल डीएमके का हाथ बताया। उन्होंने यह भी कह दिया कि डीएमके के सीनियर लीडर सेंथिल बालाजी पिछले एक महीने से टीवीके के कई विधायकों तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री निर्मला कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंथिल बालाजी एमके स्टालिन, उदयनिधि स्टालिन के साथ मिलकर टीवीके के कई विधयाकों से संपर्क किया था। हमारे विधायकों को 10 से 50 करोड़ रुपये तक का लालच दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पार्टी का एक भी ऐसा विधायक नहीं है, जिससे उन्होंने संपर्क नहीं साधा हो।

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: At the joint press conference of TVK, Congress, VCK, IUML and MDMK after TVK alliance first coordination meeting, leaders of the alliance display a show of strength. pic.twitter.com/Ng2T7MSeVH — ANI (@ANI) July 1, 2026

तमिलनाडु पुलिस के करीबी सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक नरेश डीएमके नेता सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार के साथ संपर्क में था। इन दोनों के बीच फोन पर इस इस बात की चर्चा होती थी कि किस विधायक को कितने पैसे का ऑफर देना है।

आरोपों से DMK का इनकार

टीवीके के ओर से लगाए गए इन गंभीर आरोपों को डीएमके ने नकार दिया है। टीवीके पर हमला बोलते हुए डीएमके ने मुख्यमंत्री विजय पर आरोप लगाया है कि वह खुद जनादेश को पलटने का सिस्टमैटिक प्रयास कर रहे हैं। तमिलनाडु के गवर्नर और सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय से शिकायत करते हुए डीएमके ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे

डीएमके का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने उनकी पार्टी के दो विधायकों को इस्तीफा देने का लालच दिया है। डीएमके ने हाल ही में एमडीएमके नेता वाइको के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने डीएमके से नाता तोड़कर टीवीके को समर्थन देने का एलान किया था।

Tamil nadu tvk mla horse trading cm joseph vijay party allegation on dmk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:46 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Tamil Nadu
  • TVK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.