-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Afghanistan Take To Revenge For Pakistan Air Strike Made A Plan
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ऐसे लेगा बदला, मुंहतोड़ जवाब देने का बना लिया पूरा प्लान
- Written By: साक्षी सिंह
अफगानिस्तान ने कहा पाकिस्तान को उसकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब मिलकर रहेगा। यह विवाद उस समय गहराया जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया।

तालीबानी लड़ाकू फोटो सोर्स: सोशल मीडिया
काबुल: पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तानी तालिबान के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 46 लोग मारे गए। इस हमले के अफगानिस्तान ने भी ऐलान किया कि वह इसका बदला लेकर रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि अफगानिस्तानी तालिबान ने अब जंग में पूरी तरह से उतरने का पूरा मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 15 हजार तालिबानी लड़ाके काबुल, कंधार और हेरात से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान छोड़ अब PoK के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं पूर्व PM नवाज शरीफ, मुजफ्फराबाद में किया बड़ा ऐलान
पाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
शहबाज सरकार के इस फैसले से मचा बवाल, PAK में पेट्रोल पंप मालिकों ने किया हड़ताल का ऐलान; जनता की बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान में बारिश बनी काल! पंजाब और KP में 17 की मौत, सड़कों पर सैलाब से जनजीवन ठप
तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान को उसकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब मिलकर रहेगा। यह विवाद उस समय गहराया। जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक करके यह संदेश देने की कोशिश की कि वह अपने सैनिकों की हत्या हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।
क्या है तालिबान का प्लान
अफगान तालिबान लंबे समय से यह दिखाता आया है। यहां तक कि वह अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों को उसने सालों तक चुनौती दी। आखिरकार उन्हें अफगानिस्तान से लौटने पर मजबूर कर दिया। उसने दिखा दिया कि वह किसी भी बड़े सैन्य शक्ति के सामने झुकने वाला नहीं है। अब जब पाकिस्तान ने सांप की बिल में हाथ डालने का काम कर ही लिया है तो बता दें कि यह पाकिस्तान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पाकिस्तान के पास न तो वैसी सैन्य ताकत है न ही आर्थिक क्षमता। जिससे वह तालिबान का मुकाबला कर सके।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली बॉर्डर पर बढ़ती आतंकी गतिविधियों की वजह से पाकिस्तान ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। सीमाई इलाकों में सैनिकों की तैनाती मुस्तैद और तेज कर दी गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति किसी बड़े संघर्ष का संकेत दे रही है। तनाव बढ़ना तया माना जा रहा है। देखना होगा कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच ये टकराव किस ओर बढ़ता है और क्या अंजाम देता है। ये भी देखना होगा इसका दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Afghanistan take to revenge for pakistan air strike made a plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMसलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














