-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Afghanistan Faryab Court Blast Taliban Meeting Security Alert
अफगानिस्तान में फिर धमाका, कोर्ट बिल्डिंग में विस्फोट से हड़कंप; निशाने पर थे तालिबान के अधिकारी!
- Written By: अमन उपाध्याय
Afghanistan blast news Hindi: अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में कोर्ट ऑफ अपील बिल्डिंग में जोरदार धमाका हुआ। तालिबान अधिकारियों की मौजूदगी के बीच हुए इस हमले से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अफगानिस्तान में धमाके की, फोटो (सो. आईएएनएस)
Afghanistan Farayab Court Blast News: अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में स्थित फरयाब प्रांत में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट ऑफ अपील की इमारत में एक शक्तिशाली धमाका हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं गहरा गई हैं। धमाके की सूचना मिलते ही इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स, सुरक्षा बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस वक्त यह धमाका हुआ उस समय तालिबान के कई वरिष्ठ अधिकारी कोर्ट परिसर के अंदर मौजूद थे और एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक में हिस्सा ले रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हमले का मुख्य निशाना यही बैठक थी। हालांकि, अभी तक तालिबान प्रशासन की ओर से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कैसे हुआ धमाका?
अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी खामा प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि धमाके के कारण को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि यह हमला रॉकेट के जरिए किया गया, जबकि अन्य का मानना है कि यह एक पहले से प्लांट की गई माइन का विस्फोट था।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आतंकवाद के खात्मे तक नहीं होगी कोई बातचीत
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
होर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कई मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी तक मृतकों की सटीक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है।
तालिबान सरकार पर खड़ा हुआ सवाल
हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। वहीं, तालिबान सरकार की चुप्पी ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के महीनों में अफगानिस्तान में धार्मिक स्थलों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है जो आंतरिक सुरक्षा की कमजोरियों की ओर इशारा करता है।
मस्जिद के अंदर हैंड ग्रेनेड धमाका
गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में भी अफगानिस्तान के परवान प्रांत के शिनवारी जिले में एक मस्जिद के अंदर शाम की नमाज के दौरान हैंड ग्रेनेड धमाका हुआ था जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे। उस घटना में चौंकाने वाली बात यह थी कि गवाहों के अनुसार ग्रेनेड फेंकने वाला व्यक्ति खुद तालिबान का सदस्य था जो धमाके में घायल भी हुआ था। हालांकि, अधिकारियों ने उस मामले में भी संदिग्ध की पहचान या उसके मकसद को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की थी।
यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान की नई साजिश, फर्जी सैटेलाइट तस्वीरों से भारत पर हमले का झूठा दावा
इसके अलावा, उसी महीने बामियान प्रांत में नमाज के दौरान हथियारबंद हमलावरों द्वारा नमाजियों पर गोलीबारी की घटना भी सामने आई थी। इन लगातार हो रही घटनाओं ने अफगानिस्तान में धार्मिक और सरकारी स्थलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Afghanistan faryab court blast taliban meeting security alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; हेडमास्टर निलंबित तो भड़के सपा नेता
Jul 03, 2026 | 07:04 PMअमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये 5 दिव्य उपाय, कहते हैं फिर खुद महादेव बना देते हैं रास्ता आसान
Jul 03, 2026 | 07:03 PM‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति के पास…’, जीतू पटवारी की वजह से राकेश सिंह यादव ने दिया इस्तीफा!
Jul 03, 2026 | 06:58 PMआगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत
Jul 03, 2026 | 06:51 PMदर्शकों के बीच एक बार फिर आ रही है रामानंद सागर की रामायण, कब और कहां देखें? जानें सब
Jul 03, 2026 | 06:51 PMआगर मालवा में पुलिस का बड़ा एक्शन! कृषि सेवा केंद्र में छप रहे थे 500 के नकली नोट; दो आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 06:47 PMCM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
Jul 03, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














