- Hindi News »
- World »
- 9 People Killed In Fresh Israeli Attacks In Beirut
लेबनान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल; बेरूत में ताजा हमलों में 9 लोगों की मौत, कई घायल
- Written By: अभिषेक सिंह
लेबनान और गाजा दोनों मोर्चों पर इजरायली सैन्य अभियान जारी है। लेबनान की धरती पर इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई। न्यूज एंजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में आठ इजरायली सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।

इजरायली हमले में क्षतिग्रस्त इमारत (सोर्स-सोशल मीडिया)
तेल अवीव: लेबनान और गाजा दोनों मोर्चों पर इजरायली सैन्य अभियान जारी है। लेबनान की धरती पर इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई। न्यूज एंजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में आठ इजरायली सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।
बीती रात बेरूत में बड़े पैमाने पर धमाके हुए। समाचार एजेंसी एएफपी ने वहां से रिपोर्टिंग कर रहे अपने एक पत्रकार के हवाले से बताया कि रात भर कई धमाके सुने गए और हमलों के कारण कुछ इमारतें हिलती नजर आईं। बेरूत में हुए धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- इजरायल-हिज्बुल्लाह की जंग में फ्रांस की एंट्री, लेबनान में हमले को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल ने हमास के नए आर्मी चीफ मुहम्मद ओदेह को किया ढेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
Gaza Strike: हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया? इजरायल ने गाजा पट्टी में किया बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का दावा
Gaza Blockade Break: गाजा की ओर बढ़े दर्जनों जहाज! इजरायली नाकाबंदी को चुनौती देने की तैयारी, क्या टूटेगा पहरा?
मिडिल ईस्ट में हिंसक हुए हालात
इजरायली सेना ने घनी आबादी वाले दक्षिणी बेरूत के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से चले जाने को कहा है। लेबनान की आधिकारिक ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने रात भर बेरूत पर हुए हवाई हमलों की संख्या 17 बताई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, बेरूत के निवासियों ने हवाई हमलों के बाद सल्फर जैसी गंध महसूस होने की सूचना दी है।
फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप
लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने इजरायल पर प्रतिबंधित फॉस्फोरस बमों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। इजरायल की बमबारी तेज होने के कारण लेबनान में हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। समाचार एजेंसी एपी ने अपनी प्रेस टीम के हवाले से बताया कि 2 अक्टूबर की सुबह से ही लेबनान में बमबारी से भागकर सैकड़ों लोग सीरिया की ओर जाते देखे गए।
खान यूनिस में इजरायल का अटैक
2 अक्टूबर की सुबह इजरायली सेना ने गाजा के दक्षिणी हिस्से के शहर खान यूनिस में भी एक ऑपरेशन चलाया। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसमें 51 लोग मारे गए हैं और 82 घायल हुए हैं। एपी के अनुसार, यह हमला हवाई और जमीनी दोनों तरह से हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोहराया कि उनका देश पूरी तरह से इजरायल के साथ है, लेकिन उन्होंने ईरान के परमाणु स्थलों पर संभावित हमलों का समर्थन करने से इनकार कर दिया।
ईरान-इजरायल की चेतावनी
हाल ही में ईरान ने इजराइल पर करीब 180 मिसाइलें दागी हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने इसे “आत्मरक्षा” बताया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान ने “बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।” ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इजराइल जवाबी हमला करता है तो वह अपनी प्रतिक्रिया तेज कर देगा।
यह भी पढ़ें:- इजरायल ने फिलिस्तीन में हमास के अड्डों को बनाया निशाना, IDF की एयर स्ट्राइक में 50 से ज्यादा की मौत
9 people killed in fresh israeli attacks in beirut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
Jun 14, 2026 | 06:06 AMराज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Jun 14, 2026 | 06:06 AMRaj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
Jun 14, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














