-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 7 Israelis Arrested For Spying For Iran Were Hezbollahs Helpers
इजराइल में ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में 7 इजराइली अरेस्ट, हिजबुल्लाह के मददगार थे
- Written By: प्रतीक मिश्रा
इजराइल ने सात गद्दारों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर ईरान का मददगार होने का इल्जाम है और इन्ही की निशानदेही पर हिजबुल्लाह ने हमले किये थे। इनमे एक सैनिक भी शामिल है।

बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स-सोशल मीडिया)
तेल अवीव: इजराइल में ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में 7 इजराइली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के लिए 2 साल तक जासूसी की और उनके लिए सैकड़ों काम किए। इजराइल पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सबसे गंभीर मामलों में से एक है। इसके लिए उन्हें मौत की सजा हो सकती है। ये सभी आरोपी हाइफा या फिर उत्तरी इजराइल के रहने वाले हैं। इसमें से एक सैनिक भी शामिल है, जो कुछ साल पहले सेना छोड़कर भाग गया था। इसके अलावा आरोपियों में 16-17 साल के 2 नाबालिग भी हैं। इनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है।
रुपयों की लालच में गद्दारी
अफसरों ने बताया कि उन्होंने दो साल में करीब 600 मिशन पूरे किए। उनका कहना है, कि आरोपी पैसे के लालच में ईरान के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। इन्होंने इजराइल के सैन्य ठिकानों से लेकर परमाणु हथियार, गोला-बारूद की जानकारी ईरान को दी है। इनकी दी गई जानकारी पर ईरान ने इजराइल में कई जगहों पर हमले भी किए।
सम्बंधित ख़बरें
लेबनानी राष्ट्रपति के किस बयान पर भड़का ईरान? अब्बास अराघची ने दी बड़ी नसीहत, कहा- असली दुश्मन को पहचानों
लेबनान में इजरायली हवाई हमला: अस्पताल के पास बमबारी में 13 कर्मचारी घायल, हिज्बुल्लाह ने ड्रोन से दिया जवाब
फिर फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर…ऐलान के कुछ घंटों बाद ही इजरायल और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर किया हमला
हिजबुल्लाह ने की हद पार…लेबनान में पीस कीपिंग फोर्स पर घात लगाकर किया हमला, फ्रांसीसी सैनिक की मौत से हड़कंप
इसे भी पढ़े : आज BRICS समिट से अलग PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की होगी मुलाकात, 2 साल बाद होगी बातचीत
महत्वपूर्ण उपक्रमों की जानकारी जुटाई
संदिग्धों पर तेल अवीव में रक्षा मुख्यालय और नेवातिम और रमत डेविड एयरपोर्ट समेत IFD ठिकानों की तस्वीरें लेने और जानकारी इकट्ठा करने का आरोप है। इन जगहों पर हिजबुल्लाह और ईरान हमले कर चुका है। नेवातिम बेस पर ईरान ने 1 अक्टूबर को दो मिसाइल दागी थीं। वही, रमत डेविड पर हिजबुल्लाह हमला कर चुका है।
एक महीने बाद हिजबुल्लाह का हमला
इजराइली चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार एक बार संदिग्धों ने गैलिली में गुब्बारे से मिलिट्री बेस के ठिकानों की तस्वीरें खीचीं थीं। इस जगह पर लगभग एक महीने बाद अक्टूबर की शुरुआत में हिजबुल्लाह का मिसाइल हमला हुआ था। यानि इनकी निशादेही पर ही यह हमला हुआ था।
इसे भी पढ़े : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MNS ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, माहिम से मैदान में उतरे अमित ठाकरे
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने आयरन डोम, पोर्ट्स, वायु सेना, जल सेना और हेडेरा पावर प्लांट जैसे जगहों की भी जानकारी जुटाई थी। इजराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपियों द्वारा ईरानी एजेंटों के लिए जुटाई गई चीजें जब्त कर ली हैं। इनमें तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं।
7 israelis arrested for spying for iran were hezbollahs helpers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMसुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMगडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Jul 26, 2026 | 11:43 AMआगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
Jul 26, 2026 | 11:41 AMBMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Jul 26, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














