-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 2 Thousand Communal Violence In Bangladesh Within A Year
बांग्लादेश में एक साल के अंदर 2,442 सांप्रदायिक हिंसा, ढाका में हिंदू असुरक्षित
- Written By: Saurabh Pal
शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले 330 दिनों में 2442 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। ढाका की अंतिरम सरकार हिंसा रोकने में नाकाम साबित हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- बांग्लादेश में हिंसा
ढाकाः बांग्लादेश में पिछले साल चार अगस्त 2024 को राजनीतिक अशांति के चरम पर पहुंचने और फलस्वरूप प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद से 330 दिनों में सांप्रदायिक हिंसा की 2,442 घटनाएं हुईं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने में नाकाम रही है। देश में अल्पसंख्यकों के हितों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।
बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने यहां ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में प्रेसवार्ता जारी एक बयान में कहा कि इनमें से अधिकतर हिंसक घटनाएं पिछले साल चार अगस्त एवं 20 अगस्त के बीच हुईं। परिषद ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों को चार अगस्त, 2024 से 330 दिनों की अवधि में सांप्रदायिक हिंसा की 2,442 घटनाओं का सामना करना पड़ा।
हिंदुओं ओर हिंदू मंदिरों के अपराधियों को सजा से बच निकले
सम्बंधित ख़बरें
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
बयान में कहा गया है कि हिंसा की प्रकृति हत्याओं और सामूहिक बलात्कार समेत यौन हमलों से लेकर उपासना स्थलों पर हमले, घरों और व्यवसायों पर कब्ज़ा, धर्म की कथित मानहानि के आरोप में गिरफ्तारियां और विभिन्न संगठनों से अल्पसंख्यकों को जबरन हटाने तक थी। पीड़ितों में अल्पसंख्यक समूहों से संबंधित पुरुष, महिलाएं और किशोर शामिल थे। बयान में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर अपराधी मुकदमे या अभियोजन से बच निकले। अंतरिम सरकार ने ऐसी घटनाओं को ‘स्वीकार करने से इनकार’ कर दिया और ‘उन्हें राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया है।
अल्पसंख्यक समुदाय को बार-बर किया गया दरकिनार
परिषद के एक वरिष्ठ नेता नर्मल रोसारियो ने कहा कि अंतरिम सरकार की सुधार पहलों में अल्पसंख्यक समुदायों को बार-बार दरकिनार किया गया है,‘जो हमारे लिए सबसे निराशाजनक कारक है। उन्होंने कहा कि हम सभी के साथ मिलकर चलना चाहते हैं। एक अन्य नेता, निमचंद्र भौमिक ने कहा, ‘‘(समाज में) विभाजन किसी के लिए भी सुखद बात नहीं है।
कांग्रेस के कंधे पर बैठककर JMM लेगी बिहार में एंट्री, सीट शेयरिंग में घमासान तय
जानें बांग्लादेश किसकी कितनी आबादी
परिषद के कार्यवाहक महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ ने कहा कि दरअसल, सरकार अल्पसंख्यकों पर दमन की घटनाओं को नजरअंदाज करती है। हम उचित न्याय की मांग करते हैं। वर्ष 2022 की जनगणना के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है, जिनकी कुल जनसंख्या 7.95 प्रतिशत है। उसके बाद बौद्ध (0.61प्रतिशत), ईसाई (0.30प्रतिशत) और अन्य (0.12प्रतिशत) हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
2 thousand communal violence in bangladesh within a year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
Jul 07, 2026 | 04:08 PMLock Upp 2 Show: ‘मैं प्लेबॉय था, कई लड़कियों से अफेयर थे’… राम कपूर के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Jul 07, 2026 | 04:07 PMट्रोलिंग, मेंटल हेल्थ और क्लाइमेट चेंज…नवभारत के मंच पर भूमि पेडनेकर ने रखी बेबाक राय, जानें क्या कुछ कहा
Jul 07, 2026 | 04:03 PMसुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
Jul 07, 2026 | 04:01 PMNGT की रोक बेअसर: सीहोर में रेत माफिया बाढ़ में फंसे; क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन?
Jul 07, 2026 | 04:01 PMनागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
Jul 07, 2026 | 03:54 PMMonsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Jul 07, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














