-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Retains Top Spot Points Table First Qualifier Match Against Gujarat Titans
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
- Written By: प्रिया जैस
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। इस हार के बाद भी रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु टीम टॉप पर बनी रहने में कामयाब रही।

एसआरएच बनाम आरसीबी (सौजन्य-IANS)
SRH vs RCB Points Table: आईपीएल का 67वां मुकाबला आरसीबी और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। इस मुकाबाले में एसआरएच ने आरसीबी को 55 रन से हराया और मुकाबला अपने नाम किया।
हालांकि, इस हार का आरसीबी पर कोई असर नहीं पड़ा। एसआरएच से हार के बाद भी आरसीबी अभी भी टेबल पॉइंट्स पर टॉप पर काबिज है। पॉइंट्स टेबल पर आरसीबी 18 अंक के साथ टॉप पर बनी है। आरसीबी ने 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की है। वहीं एसआरएच 18 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी SRH
एसआरएच को जीत के बाद भी एक एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा। तो वहीं, हार के बावजूद आरसीबी अपना पहला क्वालिफायर मैच 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Maximum sixes by SRH batters #SRHvsRCB #RCBvsSRH pic.twitter.com/MZk2jI0Imz — Dipakkumar Kushwah (@DipakKu43878613) May 22, 2026
एसआरएच बनाम आरसीबी
आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर आरसीबी को 256 रन का लक्ष्य दिया था।
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली। अपनी पारी में ईशान किशन ने 3 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें – ‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिए थे। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच
एसआरएच के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन ही बना पाई और 55 रन से मैच हार गई। RCB के लिए सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली।
क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए। एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला। ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने।
Rcb retains top spot points table first qualifier match against gujarat titans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














