-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Will Humayun Kabir Spoil Mamata Banerjees Game Understand Political Implications Of Owaisi Siddiqui Kabir Trio
क्या हुमायूं कबीर बिगाड़ेंगे ममता बनर्जी का खेल? समझिए ओवैसी-सिद्दीकी-कबीर की तिकड़ी के सियासी मायने
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
West Bengal में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा बढ़ गया है। बागी विधायक हुमायूं कबीर, ओवैसी और पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के साथ मिलकर ममता के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी में हैं।

हुमायूं कबीर, फोटो- नवभारत डिजाइन
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सत्ता की जंग अब त्रिकोणीय होने की कगार पर है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने की चुनौती का सामना कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा पहली बार बंगाल फतह का सपना देख रही है। इन सबके बीच, ममता के बागी विधायक हुमायूं कबीर ने मुस्लिम नेतृत्व वाली नई तिकड़ी बनाकर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
तीन मुस्लिम नेताओं का साथ आना और टीएमसी की चुनौती पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रही है, जिनकी आबादी करीब 30 प्रतिशत है। यह बड़ा वर्ग पारंपरिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अभेद्य किला माना जाता रहा है। हालांकि, अब इस किले की दीवारें दरकती नजर आ रही हैं। बागी विधायक हुमायूं कबीर ने एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आईएसएफ (ISF) के प्रमुख पीरजादा अब्बास सिद्दीकी से संपर्क साधा है। हांलाकि अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है।
क्या होगा अगर ये तिकड़ी बनी तो…
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यदि ये तीन प्रमुख मुस्लिम चेहरे एक मंच पर आते हैं, तो वे राज्य की कई विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। बिहार में ओवैसी की पार्टी की हालिया सफलता और पिछले बंगाल चुनाव में आईएसएफ द्वारा एक सीट पर जीत दर्ज करना यह साबित करता है कि मुस्लिम मतदाताओं ने अब इन नए विकल्पों को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
ममता बनर्जी को खुली चुनौती? चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट, खुद को बताया ‘असली TMC’
TMC पर कब्जे की जंग…बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर
भवानीपुर चुनाव मामला: ममता बनर्जी की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश
वोटों का ध्रुवीकरण: ममता का नुकसान और भाजपा की राह आसान?
इस संभावित नए मोर्चे से सबसे बड़ी चिंता ममता बनर्जी के खेमे में है। हुमायूं कबीर जिस तरह से ध्रुवीकरण का माहौल बना रहे हैं, यदि वे मुस्लिम मतों के एक छोटे हिस्से को भी टीएमसी से अलग करने में सफल रहते हैं, तो इसका सीधा खामियाजा मुख्यमंत्री को भुगतना पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुस्लिम मतों का यह बिखराव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए वरदान साबित हो सकता है। वर्तमान में बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि माकपा (CPIM) और कांग्रेस जैसे दल अब हाशिए पर चले गए हैं। ऐसी स्थिति में वोटों का कोई भी बंटवारा भाजपा की राह को आसान बना सकता है।
भाजपा की आक्रामकता और बूथ मैनेजमेंट पर पूरा जोर
वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने भी अपनी रणनीति में बड़े बदलाव किए हैं। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पार्टी ने राज्य में अपने कैडर का विस्तार किया है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए ममता बनर्जी की घेराबंदी कर रहा है। पिछली हार से सबक लेते हुए, पार्टी ने इस बार अपना पूरा ध्यान ‘बूथ प्रबंधन’ (Booth Management) पर केंद्रित किया है, जो पिछले चुनावों में उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरा था।
यह भी पढ़ें: बजरंग दल और RSS जानलेवा कैंसर… कश्मीरी शॉल कारोबारी की पिटाई पर भड़कीं इल्तिजा मुफ्ती
तीसरी ताकत के रूप में उभरने की कोशिश हुमायूं कबीर
फिलहाल एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नजर आते हैं, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी और सिद्दीकी का साथ उन्हें राज्यव्यापी पहचान दिला सकता है। यह तिकड़ी खुद को बंगाल में एक ‘तीसरी ताकत’ के रूप में पेश करने की कोशिश में है, जो न केवल टीएमसी के लिए सिरदर्द बनेगी, बल्कि 2026 के विधानसभा चुनाव के परिणाम को भी अप्रत्याशित बना सकती है।
Will humayun kabir spoil mamata banerjees game understand political implications of owaisi siddiqui kabir trio
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














