Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात

West Bengal Falta Assembly Seat: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए दोबारा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 24, 2026 | 09:41 AM

काउंटिंग सेंटर कंसेप्ट फोटो (IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Falta Assembly Seat Vote Counting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव पर हुए बवाल के बाद फिर से मतदान कराया गया था। 21 मई को हुए दोबारा मतदान के बाद आज मतों की गणना की जा रही है। फाल्टा विधानसभा सीट पर आज नतीजे आने वाले है।

आपको बता दें, कि 29 अप्रैल को फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर दोबारा मतदान करवाने का आदेश दिया था।

फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दिन फाल्टा सीट पर 86 प्रतिशत लोगों ने मतदान दिया था। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के अनुसार, शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 86.11 रहा, जो कि काफी ज्यादा है। इस सीट पर जहांगीर खान का नाम बेहद चर्चा में था। लेकिन दोबारा मतदान की खबर सामने आते ही जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल

‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे कॉल

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात

दक्षिण 24 परगना में फाल्टा विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई।

Diamond Harbour, West Bengal: Tight security has been deployed at Diamond Harbour Women’s University ahead of counting for the Falta Assembly by-election in South 24 Parganas, scheduled to begin at 8 AM. pic.twitter.com/ljyTVf5bNo — IANS (@ians_india) May 24, 2026

इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

अब फाल्टा विधानसभा सीट में केवल तीन दावेदारों में मुकाबला है। इन दावेदारों में भारतीय जनता पार्टी से देवांशु पांडे, कांग्रेस से अब्दुल रजाक मोल्ला और सीपीआईएम से शंभू नाथ मुकालबले में बने हुए है। हालांकि, उम्मीदवार के तौर पर जहांगीर खान का नाम भी ईवीएम पर दर्ज था।

यह भी पढ़ें – ITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल

आधिकारिक तौर पर देखा जाए तो इस सीट पर छह उम्मीदवार थे। हालांकि, दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान ने चुनाव से नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी।

बंगाल विधानसभा चुनाव में दोबारा वोटिंग पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में कराई गई, जिसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 35 कंपनियां तैनात की गई थीं। किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए यह तैनाती काफी ज्यादा मानी जाती है।

बंगाल चुनाव के परिणाम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की। तो वहीं, तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों के साथ सिमट कर रह गई। भाजपा की इस जीत के साथ बंगाल में पहली बार कमल खिला है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फाल्टा की यह जीत किस पार्टी के नाम जाती है।

West bengal falta assembly seat results to be declared today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 09:29 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.