- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Assembly Election Bjp Alipurduar Candidate Protest Vandalism Paritosh Das
चुनाव से पहले BJP में ‘गृहयुद्ध’? बाहरी नेता को टिकट देने पर भड़के कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़
BJP Office Vandalism: अलीपुरद्वार विधानसभा सीट से परितोष दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

BJP कार्यालय में तोड़फोड़ (Image- Social Media)
West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अलीपुरद्वार सीट से पार्टी के अंदर विरोध की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां घोषित उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सोमवार को अलीपुरद्वार में पार्टी कार्यालय के बाहर और अंदर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़
दरअसल, भाजपा ने अलीपुरद्वार विधानसभा सीट से परितोष दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं। उनका आरोप है कि जो लोग लंबे समय से पार्टी के लिए जमीन पर काम कर रहे थे, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इसी वजह से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता का अभेद्य किला है ‘दक्षिण कोलकाता’: क्या 2026 में 7-0 का रिकॉर्ड बचा पाएगी टीएमसी या भाजपा लगाएगी सेंध?
बंगाल चुनाव का गणित: फेज-1 में BJP की अग्निपरीक्षा और फेज-2 में TMC का अभेद्य किला; क्या भाजपा पलट जाएगी बाजी?
कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग…राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’! जीत गई दो एक्स्ट्रा सीट
बंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
#WATCH | West Bengal | BJP workers protest at Alipurduar district party office, demanding the withdrawal of Paritosh Das as the candidate for Alipurduar constituency State Secretary Dipak Barman says, “Last year, BJP nominated a candidate, who later joined TMC, and this is why… pic.twitter.com/eV74VEajfC — ANI (@ANI) March 17, 2026
विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में रखी कुर्सियां तोड़ दीं और जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अलीपुरद्वार सीट से परितोष दास की उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की है।
पिछली बार नेता ने की थी बगावत
इस मामले पर प्रदेश सचिव दीपक बर्मन ने कहा कि पिछले साल भाजपा ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया था, वह बाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गया था। इसी वजह से कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है।
यह भी पढ़ें- बंगाल में BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 144 सीटों पर उतारे कैंडिडेट्स; जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
वहीं, तृणमूल कांग्रेस में अभी तक टिकट वितरण को लेकर किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं। उन्हें अंदेशा है कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
West bengal assembly election bjp alipurduar candidate protest vandalism paritosh das
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mulund Train Murder: 13 साल के बेटे के सामने मां की हत्या; मुलुंड स्टेशन पर पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला
Mar 17, 2026 | 11:46 AMगैस की किल्लत के बीच खुशखबरी! गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा 47 हजार टन LPG से लदा ‘नंदा देवी’ जहाज
Mar 17, 2026 | 11:45 AMजालना में सनसनी, अस्पताल में युवक की रहस्यमयी मौत, परिवार में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
Mar 17, 2026 | 11:44 AMUP Eco Tourism App: दुधवा से कतर्नियाघाट तक का सफर होगा आसान, ऐप में मिलेगा SOS सुरक्षा फीचर
Mar 17, 2026 | 11:44 AMJD Vance का बड़ा बयान, मीडिया ये बोले- क्या आप मेरे और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फूट डालना चाहते हैं?
Mar 17, 2026 | 11:41 AMCelina Jaitly Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भाई विक्रांत ने कानूनी मदद से किया इनकार
Mar 17, 2026 | 11:35 AMनागपुर: SBL कंपनी ब्लास्ट के 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 25 हुई मौतों की संख्या; 3 राज्यों में छापेमारी
Mar 17, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














