-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Trinamool Mla Threatens To Junior Doctors Of Murshidabad Medical College
TMC नेता की डॉक्टरों को धमकी, कहा-इन्हें काम पर लौटाने में मुझे लगेंगे 2 मिनट, भाजपा ने लताड़ा
- Written By: रीना पंवार
जूनियर डॉक्टरों द्वारा राज्य में 30 सितंबर से काम बंद रखने के ऐलान पर बिफरे TMC विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर चिकित्सकों को घेराव की धमकी दी है। उनके इस बयान को भाजपा ने गैर जिम्मेदाराना बताया है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने बहरामपुर में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर चिकित्सकों को घेराव की धमकी दी है। उनके इस बयान से यहां विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष ने तृणमूल नेता के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा है कि ऐसे बयानों से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और बिगड़ रही है। इससे पहले, जूनियर डॉक्टरों ने पूरे राज्य में 30 सितंबर को दोपहर बाद काम बंद रखने का ऐलान किया है।
काम बंद करने के ऐलान के बाद ही मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के रवैये से नाराज TMC विधायक ने डॉक्टरों को घेराव की धमकी दी। अपने बयान में मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर कहा, जूनियर डॉक्टर वातानुकूलित कमरों में आंदोलन और प्रदर्शन करते हैं जबकि जनता सड़कों पर जूझती रहती है।
नाराजगी जाहिर करते हुए डॉक्टरों को दी धमकी
उन्होंने शनिवार रात पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि उन जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मेरे द्वारा पूर्व में दिए बयानों को लेकर मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जो इस महीने की शुरुआत में हड़ताल पर थे। मैं डरा नहीं हूं। उन्हें 1,000 लोगों की रैली निकालने दीजिए। अगर मेरे बयानों के लिए मुझे जेल भेजा गया तो मैं रिहा होने पर 10,000 लोगों के साथ जूनियर डॉक्टरों का घेराव करूंगा।” TMC विधायक ने नाराजगी और धमकी भरे लहेजे में कहा, क्या ये लोग डॉक्टर कहलाने लायक हैं? उन्हें उनके कार्यस्थल पर लौटाने में मुझे दो मिनट लगेंगे। टीएमसी विधायक ने यह टिप्पणी जूनियर डॉक्टरों पर तब की जब उन्होंने 30 सितंबर की दोपहर से काम बंद करने का ऐलान किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
पश्चिम बंगाल में अब ‘बांग्ला’ ही होगी सरकार की भाषा! 1 सितंबर से बदल जाएंगे सारे नियम, ऐतिहासिक फैसला!
नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर ऐक्शन पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश; कोर्ट ने सरकार से मांगे दस्तावेज
भाजपा ने स्थिति खराब करने का लगाया आरोप
टीएमसी विधायक की इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयान से स्थिति बिगड़ रही है। घोष ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, स्थिति ऐसी हो गई है कि पूरी व्यवस्था चरमराने लगी है। मरीजों की मौत के लिए उनके परिजन खराब स्वास्थ्य सुविधाओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जूनियर डॉक्टर अस्पतालों में सेफ महसूस नहीं कर रहे और सुरक्षा के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि TMC विधायक ऐसे धमकी भरे बयान दे रहें है जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।
30 सितंबर दोपहर बाद काम बंद रखेंगे डॉक्टर
गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल मामले की सुप्रीम कोर्ट में 30 सितंबर को सुनवाई होनी है। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों ने इस मामले की सुनवाई के बाद राज्य के मेडिकल कॉलेजों में काम बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि शुक्रवार रात कोलकाता के निकटवर्ती कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सागर दत्ता अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद तीन डॉक्टरों और तीन नर्स पर हमले की घटना सामने आई थी। इसी घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करने का फैसला लिया है। डॉक्टरों का कहना था कि सागर दत्ता अस्पताल में हुए हमले से पता चलता है कि राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा देने की वादे को पूरा करने में पूरी तरह फेल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Trinamool mla threatens to junior doctors of murshidabad medical college
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM














