दिलीप घोष से लेकर अग्निमित्रा पॉल तक…बंगाल की सुवेंदु सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री? देखें संभावित लिस्ट
West Bengal Cabinet List: पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी के साथ सुवेंदु अधिकारी (File Photo)
Suvendu Cabinet Ministers List: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम का भी ऐलान हो गया है। भाजपा ने विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया है। ऐसे में अब सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सुवेंदु ममता सरकार में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष थे और बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत में उनका अहम योगदान है। उन्होंने ममता बनर्जी को भी लगातार दो बार चुनाव हराया है।
भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह की मौजूदगी में उनके सीएम बनने पर मुहर लग गई। सुवेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। थोड़ी देर में वो राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
कौन-कौन बन सकता है मंत्री?
ऐसा बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार की कैबिनेट में दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणमिक, जितेंद्र तिवारी तथा शरदवत मुखर्जी को मंत्री बनाया जा सकता है। नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू भी मंत्री पद की रेस में हैं। साथ ही रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष का भी नाम मंत्री बनने की दौड़ में है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है वो ₹25,000 करोड़ का घोटाला, जिससे जुड़ा है सुवेंदु अधिकारी का नाम? ED अभी भी कर रही जांच
बंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवेति चरैवेति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
नंदीग्राम का वो ऐतिहासिक आंदोलन, जिसने सुवेंदु अधिकारी को बनाया बड़ा नेता; अब संभालेंगे बंगाल की कमान
कभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी, फिर क्यों छोड़ा दीदी का साथ? ये थी असली वजह
बीजेपी की जीत में सुवेंदु की भूमिका
सीएम पद को लेकर कई नामों पर चर्चा होने के बावजूद सुवेंदु अधिकारी रेस में सबसे आगे थे। चुनावी नतीजों के बाद से ही कहा जा रहा था कि ममता बनर्जी के गढ़ भावानीपुर से जीत दर्ज करने वाले सुवेंदु को ही राज्य का नया सीएम बनाया जाएगा। राज्य में पार्टी की जीत में उनका बड़ा योगदान है।
यह भी पढ़ें- बंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवेति चरैवेति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
अग्निमित्रा पॉल और निसिथ बनेंगे उपमुख्यमंत्री
ऐसी चर्चा है कि अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक को उपमुक्यमंत्री बनाया जाएगा। अग्निमित्रा ने इस विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से जीत दर्ज की है। उनको कुल 1 लाख 19 हजार 582 वोट मिले और उन्होंने 40 हजार से अधिक वोटों से इस सीट पर जीत का परचम लहराया। वहीं, बात करें निसिथ प्रमाणिक की तो उन्होंने माथाभांगा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उनको इस सीट पर कुल 1 लाख 43 हजार 340 वोट मिले, उन्होंने 57 हजार 90 वोटों से जीत दर्ज की है।
