- Hindi News »
- West Bengal »
- Statement By Mother Of Sanjay Roy Convicted In Rg Kar College Rape Murder Case
RG कर दुष्कर्म-हत्या मामले के दोषी संजय रॉय की मां ने दिया बड़ा बयान, बहन ने किए कई खुलासे
सियालदह की अदालत ने शनिवार को संजय रॉय को दोषी ठहराया था। इसके बाद रविवार को संजय रॉय की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए...
- Written By: आकाश मसने

आर जी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म व हत्या के मामले का दोषी संजय रॉय (सोर्स: सोशल मीडिया)
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म व हत्या मामले में सियालदह स्थित सेशन कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। यह मामला लंबे समय से चल रहा था, जिसमें संजय रॉय पर गंभीर आरोप लगे थे। अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर संजय रॉय को दोषी माना। जस्टिस अनिर्बान दास ने शनिवार दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाया और कहा कि सजा का ऐलान सोमवार यानी 20 जनवरी को किया जाएगा।
सियालदह की अदालत ने शनिवार को संजय रॉय को दोषी ठहराया था। इसके बाद रविवार को संजय रॉय की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए, फिर भले ही वह सजा फांसी ही क्यों न हो। संजय की मां मालती रॉय ने कहा कि वह अकेले में रोएंगी लेकिन उसकी सजा को नियति मानकर स्वीकार करेंगी।
शुरुआत में मीडिया से बात करने में संकोच करने वाली संजय की मां मालती ने रविवार सुबह मीडिया से कहा कि “एक महिला और 3 बेटियों की मां होने के नाते मैं उस महिला चिकित्सक की मां की पीड़ा और दर्द को महसूस कर सकती हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, समय मांगने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा एक्शन! जानें पूरा मामला
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
‘अदालत उसे फांसी लटकाए मुझे कोई आपत्ति नहीं’
मालती रॉय ने शंभूनाथ पंडित स्ट्रीट पर अपनी झुग्गी के दरवाजे पर हुई बातचीत में कहा कि “यदि अदालत उसे फांसी पर लटकाने का निर्णय करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि उसका अपराध कानून की नजर में सिद्ध हो चुका है। मैं अकेले में रोऊंगी, लेकिन इसे नियती का खेल मानकर स्वीकार कर लूंगी।”
संजय की मां नहीं गई मिलने
संजय की मां से पूछा गया कि क्या वह अदालती सुनवाई के दौरान वहां गई थीं या थाने में रॉय से मिली थीं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “नहीं…मैं क्यों जाऊंगी? यदि आरोप झूठे पाए जाते तो मैं खराब स्वास्थ्य के बावजूद उससे मिलने की कोशिश करती।”
कोर्ट के आदेश को नहीं देंगे चुनौती
बता दें कि तीन बहनों के भाई संजय की एक बहन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। संजय रॉय की बड़ी बहन ने शनिवार को कहा कि यदि वह दोषी है तो कानून को उसे सजा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार की किसी भी अदालत में आदेश को चुनौती देने की कोई योजना नहीं है।
बचपन में सामान्य था संजय
जब बहन से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उनका भाई वास्तव में दोषी है? इस पर उन्होंने कहा कि “कृपया हमें अकेला छोड़ दीजिए। हम टूट चुके हैं।” महिला ने अपनी पहचान या नाम उजागर न करने का अनुरोध किया और बताया कि उनका भाई बचपन में किसी सामान्य लड़के की ही तरह था।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शराब पीता था संजय
उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे संजय बड़ा हुआ, उसने शराब पीना शुरू कर दिया लेकिन इसके अलावा मैंने कभी संजय द्वारा किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला नहीं सुना। बेशक, पिछले कुछ सालों में हमारा उससे नियमित संपर्क नहीं था और वह एक अलग इलाके में रहता था इसलिए मुझे ज्यादा जानकारी नहीं हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Statement by mother of sanjay roy convicted in rg kar college rape murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














