-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Rath Yatra Of Lord Jagannath Will Be Taken Out In Digha
पुरी की तर्ज पर दीघा में भी निकाली जायेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
- Written By: रीना पंवार
पुरी की तर्ज पर दीघा में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तटीय शहर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा की जाएगी तथा रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।

(सौजन्य एएनआई)
कोलकाता : अगले साल से पुरी की तर्ज पर दीघा में भी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। ज्ञात हो कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तटीय शहर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुये कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पुरी की तरह हम पश्चिम बंगाल में भी दीघा में भगवान जगन्नाथ के लिए एक गौरवपूर्ण मंदिर परिसर का निर्माण कर रहे हैं। यहां भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा की जाएगी, रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।”
अगले साल से होगी रथ यात्रा
निर्माणाधीन मंदिर में इस वर्ष से ही रथ यात्रा आयोजित किए जाने की खबरों के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ अन्य चर्चाओं के बावजूद तथ्य यह है कि रथ यात्रा अगले वर्ष से दीघा में ही आयोजित की जाएगी। अभी कुछ कार्य और प्रक्रियाएं अधूरी हैं तथा अगले वर्ष से यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें पूरा किया जाना आवश्यक है।”
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
छत्रपति संभाजीनगर में इस्कॉन की भव्य रथ यात्रा, भक्त हुए मंत्रमुग्ध उत्साह से गूंजा पूरा शहर
पुरी भगदड़ पर राहुल-खड़गे का हमलावर, बोले- लापरवाही या व्यवस्थाओं की विफलता
पिछले दो साल से जारी है मंदिर का निर्माण
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दीघा की रथ यात्रा पूरे सम्मान और गंभीरता के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वहां आमंत्रित हैं और भगवान का निवास दीघा भारत के लिए एकता का नया स्थान बनेगा। गौरतलब है कि इस भव्य नए मंदिर का निर्माण राज्य एजेंसी दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण की देखरेख में हो रहा है। भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से तीव्र गति से जारी है।
Happy to announce that, as in Puri, we in West Bengal are also erecting a pride- inspiring temple complex for Lord Jagannath at Digha. The Lord, Balabhadra and Subhadra will be worshipped here too, Rathayatra also will be celebrated. Despite some discussions otherwise, fact is… pic.twitter.com/0Gou9DwGYC — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 5, 2024
जगन्नाथ मंदिर जितना ऊंचा होगा दीघा का मंदिर
दीघा का निर्माणाधीन मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर जितना ही ऊंचा होगा। पुरी के समान ही दीघा मंदिर में भी भोग वितरण के लिये अलग व्यवस्था रहेगी। साल 2019 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दीघा के इस मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर जैसी ही भीड़ यहां भी देखने को मिलेगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rath yatra of lord jagannath will be taken out in digha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
Jul 11, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














