बंगाल में नतीजे आने के बाद नहीं मनेगा जीत का जश्न! चुनाव आयोग ने विजय रैली पर लगाई रोक
West Bengal Election Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस दौरान चुनाव आयोग ने बंगाल में नतीजे आने के बाद जीत के जश्न की विजय रैली पर रोक लगा दी है।
- Written By: प्रिया जैस
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आने वाले है। मतगणना केंद्रों में मतगणना जारी है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयोग ने विजय रैली पर रोक लगा दी है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जीत किसी की भी हो लेकिन बंगाल में नतीजों के आने के बाद किसी को भी विजयी रैली निकालने की इजाजत नहीं होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ़्तर के निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने वाली किसी भी रैली की इजाज़त नहीं होगी।
चुनाव आयोग ने कानून व्यवस्था बनाए रखी
पश्चिम बंगाल में किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में, अतिरिक्त CEO अरिंदम नियोगी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, यह एक एहतियाती कदम है, जैसा कि ECI हमेशा उठाता है। हमारे पास हमेशा एक पुख्ता योजना होती है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे, और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो हमारे अधिकारी तुरंत उसका समाधान करें।
सम्बंधित ख़बरें
कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
Keralam Election Results: एलडीएफ का किला ढह रहा है? मुख्यमंत्री विजयन समेत 14 मंत्री चल रहे पीछे
वाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
Assam Jorhat Seat Result: गौरव गोगोई 4 हजार वोटों से चल रहे पीछे, चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा
फिलहाल, अब तक ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आई है; आयोग के पर्यवेक्षक, हमारे जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस और CAPF के जवान पूरी तरह से मुस्तैद और तैनात हैं। इसलिए, अब तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है, और हमें उम्मीद है कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहेगा।
यह भी पढ़ें – Puducherry Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन ने बनाई बढ़त, TVK ने भी ठोकी ताल, जानें आकड़े
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बनाई बढ़त
पश्चिम बंगाल 294 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 151 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है। तृणमूल कांग्रेस 128 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है।
