

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी विधानसा चुनाव में मतगणना अभी जारी है। पुडुचेरी चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे है। सुबह 10 बजे तक सामने आए शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करता नजर आ रहा है। पुडुचेरी विधानसभा की 30 में से 20 सीटों के रुझानों में NRC+ (भाजपा‑नीत गठबंधन) 13 सीटों पर बढ़त बनाते हुए तेजी से बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।
तो वहीं, बात करें पहली बार पुडुचेरी में अपना कदम रखने वाली थलापति विजय की पार्टी TVK+ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, इस बढ़त से टीवीके ने अपनी मजबूत स्थिति साफ कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस फिलहाल 2 सीटों पर आगे आ चुका है। इससे साफ होता है कि रुझान एनडीए के पक्ष में हैं, लेकिन TVK का उभार पुडुचेरी की राजनीति में नया समीकरण बनाने की संभावना नजर आ रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार, थट्टनचावडी निर्वाचन क्षेत्र में CM एन. रंगासामी आगे चल रहे हैं। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतणना के रुझान के अनुसार एआईएनआरसी 8, कांग्रेस 2, अन्नाद्रमुक, द्रमुक तथा भाजपा 1-1, वहीं निर्दलीय 3 सीट पर आगे। सुबह 9 बजे तक रुझानों से AINRC के नेतृत्व वाले NDA के बढ़त के संकेत मिले। शुरुआती दौर की मतगणना के अनुसार, इस केंद्र शासित प्रदेश में कड़े मुकाबले के बीच AINRC दस सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
आपको जानकारी दें, कि पुडुचेरी में 30 चुनी हुई सीटों के अलावा, तीन सदस्यों को उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा के लिए मनोनीत किया जाता है। इस बार, पुडुचेरी में कुल 950,311 मतदाता थे। इस संख्या में 446,361 पुरुष, 503,810 महिलाएं और 140 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। इस बार विधानसभा की 30 सीटों पर कुल 294 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई थी।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की 30 सीटों के लिए में केंद्र शासित प्रदेश में कुल 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए। अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन से कड़ी चुनौती देखी जा रही है। चुनौती मिल रही है।
आपको जानकारी दें, कि इस बार पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान हुआ। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान करीब 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है।