Assam Jorhat Seat Result: असम में कांग्रेस का सेनापति ढेर, गौरव गोगोई की 23 हजार वोटों से करारी हार
Assam Jorhat Seat Result: अब तक की काउंटिंग में गौरव गोगोई को करारी बार का सामना करना पड़ा है। गौरव गोगोई को 46257 वोट और भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69439 वोट मिले हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गौरव गोगोई (Image- Social Media)
Gaurav Gogoi Constituency Result: असम के चुनावी नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से 23 हजार से ज्यादा वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। काउंटिंग में गौरव गोगोई को 46257 वोट और भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69439 वोट मिले हैं। अब
वहीं शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जो राज्य की सत्ता में उसकी वापसी का मजबूत संकेत माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में असम में हिमंत सरमा के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है। शुरुआती रुझानो में हिमंता बिस्वा सरमा भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने में सफल होते दिख रहे हैं।
क्या बोले गौरव गोगोई?
असम में कांग्रेस काफी पिछड़ती हुई रही है। ऐसे में असम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाने शुरू कर दिये है। गौरव गोगोई ने शुरुआती रुझानों पर कहा कि हम असम में पॉजिटिव रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम मतगणना के हर चरण पर नजर रखे हुए हैं. हमने राज्य भर में पर्यवेक्षक भेजे हैं, ताकि यदि किसी भी चरण में प्रशासन की ओर से कोई कमी दिखाई दे, तो हमें तुरंत सूचना मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा
उन्होंने कहा कि मतदान के बाद, हमारी टीमों ने देखा कि बिना इस्तेमाल हुई ईवीएम बिना ताला लगाए कमरों में रखे हुए थे। हमारी सीएलपी ने भी ऐसे कुछ मामले देखे। हमने प्रशासन की तरफ से थोड़ी लापरवाही देखी है। हमारे उम्मीदवारों पर हमला हुआ, फिर भी चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमने कई अधिकारियों के बारे में बात की जो भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब ऐसा माहौल होता है, तो यह चुनाव आयोग के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Assam Election Results: हिमंता ने असम में BJP को दिलाई हैट्रिक, कांग्रेस की हालत पिछली बार से भी खराब
मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सभी काउंटिंग सेंटर्स पर और ईवीएम वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियों की तैनाती की गई हैं। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी लोगों ने वोट डाला था।
