Keralam Election Results: एलडीएफ का किला ढह रहा है? मुख्यमंत्री विजयन समेत 14 मंत्री चल रहे पीछे
Keralam Assembly Election Results: केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में UDF 93 सीटों पर आगे है। वहीं, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके कैबिनेट के 14 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
पिनराई विजयन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Keralam Assembly Election LDF Trailing Latest Update: केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत दे रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जो बहुमत के आंकड़े से कहीं आगे है। वहीं, लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत का सपना देख रहा सत्तारूढ़ वाम मोर्चा (LDF) महज 42 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्रियों की स्थिति खराब
इस चुनाव परिणाम का सबसे चौंकाने वाला पहलू मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का पिछड़ना है। तिरुवनंतपुरम से आई खबरों के मुताबिक, विजयन समेत उनके मंत्रिमंडल के 14 मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। गौरतलब है कि 2021 के चुनाव में विजयन ने अपनी धर्मडम सीट 50,000 वोटों के भारी अंतर से जीती थी लेकिन इस बार वहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
भ्रष्टाचार और महंगाई बने मुख्य मुद्दे
रुझानों के साफ होते ही यूडीएफ खेमे में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने इसे एक स्पष्ट जनादेश बताते हुए कहा कि अब उन्हें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यूडीएफ का अभियान भ्रष्टाचार के आरोपों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर पर केंद्रित था जो मतदाताओं के बीच काफी प्रभावी रहा है। इसके विपरीत, एलडीएफ का ‘विकास और कल्याण’ का नैरेटिव अपनी सीमाएं छूता नजर आ रहा है। जिससे उसके पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर
केरल में घुसपैठ सिंडिकेट का खुलासा, ATS और इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी ममताज सहित 9 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार
INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी एकता में दरार, BJP से मिलीभगत पर माकपा नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब
भाजपा और अन्य की स्थिति रुझानों में
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) फिलहाल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि भाजपा की सीटों की संख्या अभी सीमित है लेकिन पार्टी धीरे-धीरे अपना वोट शेयर बढ़ाने और राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें:- Keralam Election Results: शुरुआती रुझानों में UDF की बड़ी बढ़त, क्या एलडीएफ का ‘हैट्रिक’ का सपना टूटेगा?
सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री विजयन अपनी सीट बचा पाएंगे और क्या यूडीएफ इन रुझानों को एक निर्णायक और ऐतिहासिक जीत में बदल पाएगा।
