- Hindi News »
- West Bengal »
- Kolkata Airport Completes 100 Years Commemorative Stamp And Coin To Be Released In Historic Ceremony
कोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल पूरे, ऐतिहासिक समारोह में जारी होगा स्मारक टिकट और सिक्का
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज 100 साल पूरे हो गए। जिसका जश्न आज 21 दिसंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

कोलकाता एयरपोर्ट फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )
कोलकाताः अपने कई इतिहासों को समेटे हुए कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दमदम एयरपोर्ट) को आज यानी 21 दिसंबर को 100 साल पूरे हो गए। जिसको लेकर पूरे एयरपोर्ट को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरपु के नेतृत्व में भव्य समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, लोकसभा सदस्य प्रोफेसर सौगत रॉय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद होंगे।
स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी होगा
कोलकाता एयरपोर्ट ने बीते 100 वर्षों में देश और दुनिया को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है और इसे दुनिया के महान विमानन केंद्रों में गिना जाता है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस समारोह के दौरान उड़ान यात्री कैफै का भी उद्घाटन किया जाएगा। जो एक बजट अनुकूल कैफे होगा, जहां पर किफायती मूल्य पर क्यूरेटेड मेनू पेश किया जाएगा। यह कैफे यात्रियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करेगा। इसके अलावा,कोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। साथ ही, भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक हवाई अड्डा वास्तुकला को प्रदर्शित करने वाली एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की जाएगी।
1924 में हुई थी एयरपोर्ट की स्थापना
आपको बता दें कि 1924 में स्थापित कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1566.3 एकड़ में फैला हुआ है और सालाना 26 मिलियन यात्रियों की मेजबानी करता है। यह एयरपोर्ट लगभग 49 घरेलू और 15 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को सेवा देता है। इसका एक नाम दमदम एयरपोर्ट भी है। इसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इसने बंगाल फ्लाइंग क्लब (1929) की मेजबानी करके भारतीय विमानन का नेतृत्व किया था। ।
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
गोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
ट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
चोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
एयरपोर्ट ने 1964 में भारत का पहला जेट सर्विस हब बनने और 1975 में अपना पहला समर्पित एयरलाइन कार्गो टर्मिनल खोलने जैसे कई ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए हैं। 1995 में इसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया और 2013 में यहां नए एकीकृत टर्मिनल का उद्घाटन हुआ, जो विरासत और नवाचार का अनूठा मिश्रण है। यह हवाई अड्डा न केवल भारत की विमानन यात्रा का साक्षी रहा है बल्कि इसे प्रगति, कनेक्टिविटी और दृढ़ता का प्रतीक भी माना जाता है।
Kolkata airport completes 100 years commemorative stamp and coin to be released in historic ceremony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










