Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मुर्खों को मुहावरे समझ नहीं आते…’, अमित शाह पर दिया विवादित बयान, अब फिर क्या बोलीं महुआ मोइत्रा

TMC सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। अमित शाह को लेकर एक तीखी टिप्पणी करने के बाद एक बार फिर महुआ ने अपनी बात रखी है। जानिए सांसद ने क्या कहा।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 01, 2025 | 10:25 AM

महुआ मोइत्रा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahua Moitra Controversy: सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, महुआ ने सफाई दी है कि उनके बयान को गलत समझा गया और यह महज एक मुहावरा था।

महुआ मोइत्रा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि “अमित शाह का गला काटकर टेबल पर रख देना चाहिए क्योंकि वह अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने में नाकाम रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 15 अगस्त को यह कहा कि घुसपैठ के कारण देश की जनसंख्या संरचना बदल रही है, तब अमित शाह पहली पंक्ति में बैठकर ताली बजा रहे थे और हंस रहे थे।

छत्तीसगढ़ में दर्ज हुई थी एफआईआर

महुआ ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है। इस बयान पर विवाद बढ़ गया और छत्तीसगढ़ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। राजनीतिक दलों और नेताओं ने उनके बयान को हिंसात्मक और असंवैधानिक करार दिया है।

महुआ मोइत्रा ने क्या दी सफाई?

बयान पर मचे बवाल के बाद महुआ मोइत्रा ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी के खिलाफ हिंसा भड़काने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका बयान प्रतीकात्मक था और इसे एक मुहावरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा- “Idiots don’t understand idioms” यानी मूर्ख लोग मुहावरों को नहीं समझते।

Idioms are not for Idiots. For those asking -here’s my reaction. @CG_Police you just got a slap in the face from HC for last fake case you filed & withdrew it with your tail between your legs. Stop listening to BJP Masters – you will only get egg on your face.@IndiaToday… pic.twitter.com/JyawSxmEd1

— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) August 31, 2025

महुआ ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद विदेशी मीडिया में लिखा गया कि “heads will roll”, जिसका मतलब था कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, न कि किसी का सच में सिर काटा जाएगा। उन्होंने अपने बयान को इसी संदर्भ में रखने की बात कही।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

भाजपा नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और यह एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ असंवेदनशीलता को दर्शाती है। वहीं कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे बयान की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार के तहत देखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: क्या है तेलंगाना का कालेश्वरम प्रोजेक्ट जिस पर छिड़ी सियासत, रेड्डी सरकार और BRS आमने सामने

टीएमसी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब महुआ मोइत्रा अपने बयानों को लेकर विवादों में आई हैं। इससे पहले भी वह संसद और सार्वजनिक मंचों पर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है, और आगे यह देखना होगा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है या मामला केवल राजनीतिक बहस तक सीमित रहता है।

 

Idioms are not for idiots says mahua moitras clarification after controversial statement on amit shah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 10:25 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Mahua Moitra
  • Mahua Moitra Controversy

सम्बंधित ख़बरें

1

तबाही के बीच जम्मू जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, बाढ़ से हुए नुकसान का खुद लेंगे जायजा

2

राहुल-तेजस्वी और महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी पहुंचे थाने

3

असम से कांग्रेस पर बरसे शाह, ’27 देशों ने PM को सर्वोच्च सम्मान दिया’, ‘ये लोग गालियां देते…’

4

‘मोदी जी को कोई जहरीला सांप कहता है तो कोई रावण’, अमित शाह बोले- जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.