भाजपा का बिगड़ा ताल, चुनाव से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, लगा करारा झटका

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रियता से काम कर रही है। लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ा झटका लग चुका है, जिससे उसका ताल बिगड़ गया है।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रियता से काम कर रही है। लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ा झटका लग चुका है, जिससे उसका ताल बिगड़ गया है।
भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी में चौगान, मालडोंगरी, पारडगांव, हाल्दा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वर्तमान में देश के साथ-साथ राज्य में भी महंगाई चरम पर है और आम जनता त्रस्त है।

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियां इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। इसी के चलते अब नागरिकों का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा में पूर्व विपक्ष नेता, कांग्रेस विधायक दल के नेता और ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक विजय वडेट्टीवार के कार्यकाल में ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास को देखकर ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक खुश हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

ब्रह्मपुरी तालुका में प्रशासनिक विभागों की सभी सुविधाओं से युक्त बड़ी संख्या में नए भवन बनाए गए हैं। कई विकास कार्य निर्माणाधीन हैं। इन सभी विकास कार्यों से प्रभावित होकर और विधानसभा में पूर्व विपक्ष नेता, विधायक कांग्रेस समूह के नेता और ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए, ब्रह्मपुरी तालुका के चौगान, मालडोंगरी, पारडगांव, हल्दा के कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पार्टी में शामिल हुए ये कार्यकर्ता

पार्टी में शामिल होने वालों में मधुकर तोंडारे, रामचन्द्र भागडकर, सोमेश्वर बुराडे, केवलराम नन्नावरे, अतुल राऊत, विशाल उरकुडे, खेमराज चौधरी, चौगान से गणेश बुराडे और मालडोंगरी से विलास घाटबंधे, अन्नाजी चौधरी, रवि ठाकरे, स्वप्निल नागमोती, आकाश बराडे, प्रवीण कुत्तरमारे, सोमेश्वर निहाटे, गोपाल समर्थ, सौरभ पिलारे, जनता ठेंगरी, राकेश चौधरी, विक्रम लांजेवार, प्रतीक चौधरी, मयूर चौधरी पारडगांव और वैभव तलमले शामिल हुए।

इनके अलावा श्रीदेव ठेंगरी, सागर मेश्राम, मकरंद तुपट, देवा बागमारे, दिलीप पारधी, अनुराग तुपट, शरद तुपत, प्रफुल ठेंगरी, प्रमोद भुसारी, भागवत भर्रे, निकेश टोंडारे, भाविक तोंडारे, हलदा से प्रशांत भुसारी और रूपेश भोयर, भानुदास भोयर, तनबा गेदाम, धनराज घोड़मारे, किशोर भोयर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com