दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में 70 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। पर्यावरण संरक्षण और हरित दिल्ली की दिशा में यह अहम पहल मानी जा रही है।
- Written By: वंदना शर्मा
अमित शाह (सोर्स सोशल मीडिया)
Delhi 70 Lakh Tree Plantation Drive: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली सरकार की 70 लाख पौधे लगाने की महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ अभियान के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद राजधानी के 34 स्थानों पर ‘मेगा वृक्षारोपण’ अभियान आयोजित किए जाएंगे।
उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने क्या कहा
मीडिया से बात करते हुए एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत परिषद ने 600 पौधे और 50,000 झाड़ियां लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि इसके लिए 50,000 से अधिक रोपण गड्ढे पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीपल, नीम, जामुन, इमली, चंपा, अशोक, गुलमोहर और अमलतास सहित देशी एवं पर्यावरण-अनुकूल वृक्षों के पौधे लगाए जाएंगे।
दिल्ली के भौगोलिक क्षेत्र के केवल लगभग 3 प्रतिशत हिस्से को कवर करने के बावजूद, एनडीएमसी राजधानी के हरित आवरण में लगभग 55 प्रतिशत का योगदान देता है, जिससे यह देश के सबसे हरित शहरी स्थानीय निकायों में से एक बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
एनडीएमसी परिषद के सदस्य पौधारोपण अभियान में भाग लेंगे
मिली जानकारी के अनुसार एनडीएमसी के हरित क्षेत्रों की जैव विविधता और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए हैमेलिया, जस्टिसिया, कैना, लिली, मुर्रेया और कई अन्य प्रजातियों जैसी सजावटी और देशी झाड़ियां लगाई जाएंगी। इतना ही नही बल्कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ने बताया कि एनडीएमसी परिषद के सभी सदस्य, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान में भाग लेंगे।
उन्होंने यह भी कहा है कि “एक पेड़ मां के नाम रविवार को” अभियान के तहत, एनडीएमसी ने लगातार 31 रविवार को पौधरोपण अभियान सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। आपतो बताते चलें कि यह एक दिवसीय कार्यक्रम एनडीएमसी के लिए केवल पौधारोपण नहीं बल्कि एक सतत जन आंदोलन है। रिपोर्ट के मुताबिक इन साप्ताहिक अभियानों के अलावा, राष्ट्रीय त्योहारों, विशेष अवसरों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी नियमित रूप से पौधरोपण गतिविधियां की जाती हैं।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
निवासियों की ओर से देखी उत्साहपूर्ण भागीदारी
एनडीएमसी की पर्यावरणीय उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए चहल ने कहा कि एनडीएमसी वर्तमान में 1,450 एकड़ हरित क्षेत्रों का रखरखाव करती है, जिनमें छह प्रतिष्ठित पार्क, 122 कॉलोनी पार्क, सीपीडब्ल्यूडी द्वारा अनुरक्षित 981 पार्क, 52 स्कूल हरित क्षेत्र, 51 गोलचक्कर, 14 बाजार उद्यान और लगभग 15,000 एवेन्यू पौधे शामिल हैं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन, स्कूलों, संस्थानों और निवासियों की ओर से उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई है, जो इसे जन भागीदारी का एक सच्चा उदाहरण बनाती है।
