-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- I Have Prayed To Maa Durga That There Should Be A Change In Bengal In 2026 Amit Shah Said
‘मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि 2026 में बंगाल में बदलाव हो’, कोलकाता में क्या बोले अमित शाह?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को कोलकाता के मशहूर संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न केवल बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की जमकर सराहना की।

कोलकाता में बोले अमित शाह, फोटो- सोशल मीडिया
Amit Shah in West Bengal: अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। शाह ने 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे दिया। शाह ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि राज्य में ऐसी सरकार बने जो “सोनार बांग्ला” के सपने को फिर से साकार करे।
सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि बंगाल में 2026 में ऐसी सरकार आए, जो इस राज्य को फिर से सोनार बांग्ला बनाए एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बंगाल।” अमित शाह ने यह भी कहा कि राज्य को ऐसी सरकार की जरूरत है, जो रवींद्रनाथ टैगोर के सपनों को पूरा कर सके। उन्होंने बंगाल के लोगों और पूरे देश को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
मां दुर्गा से क्या प्रार्थना की?
शाह ने कहा कि नवरात्रि में नौ दिन का पूजा उत्सव सिर्फ बंगाल व भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रचारित हुआ है। बंगाल में दुर्गा पूजा की इस महान परंपरा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ऐसी नई सरकार बने जो राज्य के खोए हुए सोनार बांग्ला के गौरव को फिर से स्थापित करे।’
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
बारिश से हुई मौतों पर जताया शोक
अपने संबोधन में अमित शाह ने हाल की भारी बारिश के चलते हुई जानमाल की क्षति पर गहरा दुख भी जताया। उन्होंने कहा, “मैं बंगाल में बारिश की घटनाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” दरअसल 23 सितंबर को कोलकाता और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से 9 की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/4h2LqWZGCR — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
इस मामले को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार, कोलकाता नगर निगम (KMC) और निजी बिजली कंपनी CESC को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने इन संस्थाओं से नवंबर के पहले सप्ताह तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग की गई है।
शाह का कोलकाता दौरा जारी
अमित शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को उन्होंने संतोष मित्रा स्क्वायर के बाद कालीघाट मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे साल्ट लेक में एक और दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे, जिसे भाजपा समर्थित “पश्चिम बंगाल संस्कृति मंच” द्वारा आयोजित किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘बिहार में अभी खेल बाकी…’ ओवैसी ने सीमांचल में अकेले चुनाव लड़ने पर क्या कहा?
राजनीतिक संकेत साफ!
बंगाल में दुर्गा पूजा के जरिए भाजपा लगातार अपनी सांस्कृतिक और राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अमित शाह का यह बयान इस बात की ओर संकेत करता है कि भाजपा 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है और बदलाव का एजेंडा लेकर जनता के बीच जा रही है।
I have prayed to maa durga that there should be a change in bengal in 2026 amit shah said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














