Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में फिर हिली धरती, 4.4 तीव्रता का आया भूकंप, दहशत में लोग

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप बंगाल की खाड़ी में आया है। इसके केंद्र धरती के 10 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 20, 2025 | 05:15 PM

भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकता: पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप बंगाल की खाड़ी में आया है। इसके केंद्र धरती के 10 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इससे जान-माल की हानि की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है।

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत के दो अन्य राज्यों उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी 20 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। एनसीएस के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दोपहर 1:32 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 थी। वहीं,  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दोपहर करीब एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.5 थी।

EQ of M: 4.4, On: 20/05/2025 15:15:53 IST, Lat: 17.06 N, Long: 89.62 E, Depth: 10 Km, Location: Bay of Bengal. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs…@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@Ravi_MoES@Dr_Mishra1966@ndmaindia pic.twitter.com/76cP2fGljn — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 20, 2025

नेपाल में 4.7 तीव्रता का भूकंप

पश्चिम बंगाल के अलावा, मंगलवार को नेपाल में करीब दोपहर 1:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर कास्की जिले के सिनुवा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों तनहु, पर्वत और बागलुंग में भी महसूस किए गए।

एक दिन पहले भी महसूस हुए थे झटके

20 मई को बंगाल की खाड़ी में धरती के 10 किलोमीटर गहराई पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इससे एक दिन पहले भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। एनसीएस के मुताबिक 19 मई को भी बंगाल की खाड़ी में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं तिब्बत में 3.8 तीव्रता का और म्यांमार में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Miss World 2025 में भारत की मेजबानी का जलवा, जानिए तेलंगाना सरकार कितना कर रही है खर्च?

चीन में भी भूकंप के झटके

चीन में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। यह भूकंप म्यांमार से सटे चीन के इलाके में आया था। इससे पहले 12 मई पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी।

Earthquake in 44 magnitude hits bay of bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 04:54 PM

Topics:  

  • Earthquake
  • Latest News
  • Nepal
  • West Bengal

सम्बंधित ख़बरें

1

मेसी के इंडिया टूर पर बड़ा एक्शन, 14 दिन के पुलिस हिरासत में भेजे गए आयोजक सताद्रु दत्ता

2

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो…’, कांग्रेस की रैली में PM के खिलाफ विवादित नारे, देखें VIDEO

3

Year Ender 2025: देश के चर्चित इन अधिकारी की रही चर्चा, प्रशासन-सुरक्षा और समाज परिवर्तन में रहे आगे

4

भारत ने कराया नेपाल में तख्तापलट! हिंसा के बाद केपी ओली की पहली महारैली, अंतरिम सरकार पर बोला हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.