Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो…’, कांग्रेस की रैली में PM के खिलाफ विवादित नारे, देखें VIDEO

Congress Protest Rally Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस की 'वोट चोरी' की महारैली निकाली जानी है। महारैली से पहले यहां पर कुछ लोगों ने पोस्टर लेकर'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगाए गए।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 14, 2025 | 01:33 PM

मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो…कांग्रेस की रैली में PM के खिलाफ विवादित नारे, देखें VIDEO

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Congress Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर महारैली की जा रही है। कांग्रेस की महारैली के पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाए, जिस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी पर रैली कर रही है, जबकि संसद में इस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है। अब कांग्रेस उसी मुद्दे पर रैली निकाल रही है, जबकि यह वही कांग्रेस है जिसने SIR (स्पेशल इलेक्शन रिव्यू) पर सदन में चर्चा का नोटिस दिया था। राहुल गांधी जब सदन में इस चर्चा पर बोले, तो उनकी सतही जानकारी और राजनीति स्पष्ट नजर आई, ऐसा पात्रा का कहना था।

संबित पात्रा ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने उस दिन खादी पहनकर सदन में आकर एक संदेश दिया। अगर मोदी को लेकर ‘कब्र वाला’ नारा लगा है, तो कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि जब-जब मोदी और उनकी माता जी को गालियां दी गई हैं, तब-तब कांग्रेस को हमेशा जनता ने नकारा है। यह उनका अहंकार है।”

कांग्रेस सिर्फ बदनाम करने की कोशिश कर रही

इसके अलावा, बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहानी बनाई थी, वह पूरी तरह से झूठी थी, और जब गृहमंत्री ने इसका जवाब दिया, तो उन्होंने बिंदुवार सब बातें स्पष्ट कीं। नेहरू के प्रधानमंत्री बनने से लेकर रायबरेली के चुनाव तक, और सोनिया गांधी की नागरिकता पर भी गृहमंत्री ने जानकारी दी थी।

“MODI TERI KABRA KHUDEGI”. Congress workers ahead of the rally in Ramlila Maidan shout slogans Giving death threats to PM @narendramodi ! Congress has become a Muslim League Maovadi Party under Rahul Gandhi backed by Urban Naxals! People of India will respond to this threat by… pic.twitter.com/TI8vjAtTkm — Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) December 14, 2025

जब गृहमंत्री ने घुसपैठियों का जिक्र किया, तो कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए वॉकआउट कर दिया। पात्रा ने कहा कि यह रैली घुसपैठियों को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है, और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कब तक करेगी?

चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को सलाह दी कि अगर उन्हें बिहार में किसी सीट पर गड़बड़ी नजर आती है, तो वह चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। लेकिन उनका मानना है कि कांग्रेस केवल बदनाम करने की कोशिश कर रही है, और वह कोई ठोस कदम नहीं उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM! शपथग्रहण की तारीख आई सामने, छिनने वाली है सिद्धारमैया की कुर्सी

रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारों पर संबित पात्रा ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से यह नारा नहीं सुना, लेकिन अगर ऐसा हुआ है, तो यह कांग्रेस का समझने की कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “जब भी कांग्रेस ने मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए हैं, जनता ने उन्हें नकारा है। कांग्रेस में सिर्फ मणिशंकर अय्यर ही नहीं हैं, जो इस तरह के बयान देते हैं।”

Congress vote theft rally modi slogan bjp sambit patra reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 01:33 PM

Topics:  

  • Congress
  • Latest News
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

देश तरक्की करेगा तो धूल उड़ेगी ही…दिल्ली की जहरीली हवा पर रामदेव का बयान, बोले- घर में पर्दा डालो

2

यूपी के इटावा में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, मुठभेड़ में दो बादमाश घायल- VIDEO

3

‘मेरे सवालों पर संसद में कांप रहे थे अमित शाह’, रामलीला मैदान में राहुल गांधी का जोरदार भाषण- VIDEO

4

नितिन नबीन से कैसे इंप्रेस हुए मोदी-शाह? इन 5 वजहों ने बना दिया भाजपा का ‘डॉर्क हॉर्स’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.