Cyclone Dana Alert: कोलकाता हवाई अड्डे पर 15 घंटे के लिए उड़ानें स्थगित, IMD ने जारी किया अलर्ट, आप भी रहे सतर्क

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि चक्रवात दाना के खतरे के मद्देनजर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 अक्टूबर शाम से 15 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है।
Cyclone Dana Alert: कोलकाता हवाई अड्डे पर 15 घंटे के लिए उड़ानें स्थगित, IMD ने जारी किया अलर्ट, आप भी रहे सतर्क
कोलकाता एयरपोर्ट (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि चक्रवात दाना के खतरे के मद्देनजर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार, देशयह निर्णय पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में संभावित तेज हवाओं और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए लिया गया है।

हवाई अड्डा निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को इंडिगो की अमृतसर-कोलकाता उड़ान यहां उतरने वाली अंतिम उड़ान थी, जो शाम 6:11 बजे उतरी। वहीं, रवाना होने वाली आखिरी उड़ान भी इंडिगो की कोलकाता-गुवाहाटी उड़ान थी, जिसने शाम 7 बजे उड़ान भरी।

हालांकि, उड़ान संचालन स्थगित करने में कुछ समय लगा क्योंकि हवाई अड्डे को बम की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई। एएआई के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कुल 309 उड़ानें प्रभावित होंगी। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे से उड़ानें रोक दी गईं और शुक्रवार सुबह 9 बजे से इन्हें फिर से शुरू करने की योजना है।

बेउरिया ने बताया कि अंतिम उड़ान के बाद टर्मिनल भवन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है। एयरलाइनों ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा प्रक्रियाओं को लागू किया है ताकि विमानों को सुरक्षित रखा जा सके।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात 'दाना' शुक्रवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और मौसम अपडेट पर ध्यान दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com