- Hindi News »
- West Bengal »
- Congress Demands Deployment Of Paramilitary Forces In Violence Hit Mothabari In Malda
मालदा के हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी में कांग्रेस ने रखी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग
कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के संघर्ष प्रभावित मोथाबाड़ी इलाके में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तत्काल तैनाती की मांग की।
- Written By: राहुल गोस्वामी

हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी
कोलकाता: कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के संघर्ष प्रभावित मोथाबाड़ी इलाके में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तत्काल तैनाती की मांग की। वहीं मामले पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, बीते गुरुवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में अब तक कम से कम 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा, ‘‘मैं शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर पैदल मार्च सहित गश्त के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तत्काल तैनाती का अनुरोध करता हूं।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी, जानिए क्या है उनका ‘गोल्डन पंजाब’ प्लान
नवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Baramati: बारामती से आकाश मोरे का नामांकन वापस ले लेगी कांग्रेस, बीजेपी के सामने राखी बड़ी शर्त
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शांति-व्यवस्था बहाल करने के लिए शीघ्र और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल राज्य सशस्त्र पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवान संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम मोथाबाड़ी में एक धार्मिक जुलूस के एक इबादत स्थल से गुजरने के बाद बृहस्पतिवार को उपद्रव शुरू हुआ।
वहीं हिंसा के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और लोगों पर हमले हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सशस्त्र पुलिस (एसएपी) की चार कंपनियों और बड़ी संख्या में आरएएफ के जवानों के अलावा प्रभावित इलाके में एसएपी की एक और कंपनी तैनात की गई है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर शुक्रवार से मोथाबाडी़ और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
हालांकि, पश्चिम बंगाल की मंत्री और स्थानीय विधायक सबीना यास्मीन ने शुक्रवार को कहा कि आगामी रामनवमी और ईद के त्योहार के कारण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू नहीं की गई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मालदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तीन अप्रैल तक हिंसा पर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress demands deployment of paramilitary forces in violence hit mothabari in malda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Apr 07, 2026 | 01:48 PMBhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
Apr 07, 2026 | 01:46 PMचार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
Apr 07, 2026 | 01:38 PMअपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
Apr 07, 2026 | 01:38 PMभंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Apr 07, 2026 | 01:35 PMनागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Apr 07, 2026 | 01:29 PMYRKKH में बड़ा ट्विस्ट, मेहर ने तोड़ा अभिरा का फोन, सबूत मिटते ही बढ़ीं मुश्किलें, क्या अब सामने आएगा सच
Apr 07, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM













