चार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?

Indian Women’s Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम 13-17 अप्रैल को अर्जेंटीना दौरे पर जाएगी। सीएएनएआरडी में चार मैच होंगे, जो विश्व कप 2026 और एशियाई खेलों की तैयारी में अहम भूमिका निभाएंगे।
Indian women’s hockey team set to tour Argentina
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Women’s Hockey Team: भारत की सीनियर महिला हॉकी चार मैचों की सीरीज के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी। जहां भारतीय महिला हॉकी टीम को 13 से 17 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स के सीएएनएआरडी चार मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम अपने मुकाबले 13, 14, 16 और 17 अप्रैल को अर्जेंटीना के नेशनल सेंटर ऑफ हाई परफार्मेंस एथलेटिक्स सेंटर में खेलेगी। जिसमें सीएएनएआरडी के नाम से भी जाना जाता है।

भारतीय टीम (Indian Women’s Hockey Team) और अर्जेंटीना के बीच पिछले कुछ सालों में कई कड़े मुकाबले हुए हैं। इनमें जून 2024 में हुए एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के मैच का नाम शामिल है, जो 2-2 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में निर्णय लिया गया था। ऐसे मुकाबले भारतीय टीम के लिए अनुभव और आत्मविश्वास दोनों का स्रोत रहे हैं।

एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अहम यह सीरीज

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी करना है। भारतीय टीम इस दौरे को बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 और साल के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी मान रही है। कोचिंग स्टाफ का मानना है कि इस श्रृंखला के दौरान विभिन्न संयोजन आजमाने और खिलाड़ियों की क्षमताओं का आकलन करने का अवसर मिलेगा।

Indian Women’s Hockey Team की कोच ने क्या कहा?

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, “हम 24 खिलाड़ियों की टीम के साथ अर्जेंटीना जा रहे हैं। यह निर्णय सोच-समझकर लिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर खेलने का अवसर मिले। अर्जेंटीना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, और इस श्रृंखला से हम हर खिलाड़ी के प्रदर्शन को परख पाएंगे। हमें देखना है कि जरूरत पड़ने पर कौन बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।”

कोच ने टीम भावना और तालमेल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ी को साबित करना होगा कि वह एक सच्चा 'टीम प्लेयर' है। व्यक्तिगत प्रतिभा महत्वपूर्ण है, लेकिन अगर आप टीम के साथ तालमेल नहीं बिठा सकते और एक-दूसरे की मदद नहीं कर सकते, तो टीम में जगह पाना मुश्किल होगा।”

इन बड़े टूर्नामेंट से पहले खुद को करना होगा साबित

पुरुषों और महिलाओं का विश्व कप 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में एक साथ आयोजित होगा। इसके अलावा, एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। ऐसे में अर्जेंटीना दौरा भारतीय महिला टीम के लिए तैयारी और रणनीति दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक अहम मंच साबित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com