-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Cbi Arrested Former Rg Medical College Principal Sandip Ghosh In Kolkata Rape And Murder Case
कोलकाता रेप एंड मर्डर केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO गिरफ्तार
- Written By: अभिषेक सिंह
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने संदीप घोष के साथ ही कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

संदीप घोष को गिरफ्तार कर ले जाती सीबीआई (सोर्स-सोशल मीडिया)
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने संदीप घोष के साथ ही कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है।
इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी संजय रॉय की हुई थी। सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ईडी के साथ मिलकर पहले से ही संदीप घोष की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:- जूनियर डॉक्टर्स ने दिखाई ममता के प्रति निर्ममता; बातचीत का आग्रह करती रहीं सीएम, नहीं माने प्रदर्शनकारी
सम्बंधित ख़बरें
सीबीआई आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत करे, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश
आरजी कर केस: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी, आज मामले पर सुनवाई
कोलकाता केस : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, आरोपी संजय रॉय पर आरोप तय
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला : जूनियर डॉक्टर कर रहे सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग
2 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी
सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में संदीप घोष और उसके तीन सहयोगियों को दो सितंबर को गिरफ्तार किया था। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष फिलहाल 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। जहां से सीबीआई ने संदीप को आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप एंड मर्डर केस में अरेस्ट किया है।
जानिए क्या है मामला?
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में नाइट शिफ्ट में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों की कई मांगें हैं। इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। हालांकि, पश्चिम बंगाल के डॉक्टर अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के विरोध के चलते लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
यह भी पढ़ें:- कोलकाता कांड : डॉक्टरों से मिलने खुद पहुंचीं ममता, बोलीं- CM नहीं, हूं आपकी दीदी, नहीं होने दूंगी अन्याय
अगले दिन कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। 13 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने का ऑर्डर दिया था। इसके साथ केंद्रीय जांच एजेंसी ने 14 अगस्त से अपनी जांच शुरू की थी। वहींआज इस मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है।
Cbi arrested former rg medical college principal sandip ghosh in kolkata rape and murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














